-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Champions Trophy 2025 Afg Vs Eng Match Pitch And Weather Report And Probable Playing 11
ENG vs AFG: कैसा रहेगा लाहौर के पिच का मिजाज, बारिश बिगाड़ेगी इंग्लैंड का खेल या अफगानिस्तान करेगा कोई उलटफेर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
चैंपियंस ट्रॉफी का 8वां मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। आज के मुकाबले में जो टीम हारेगी, उसका सफर समाप्त हो जाएगा। इंग्लैंड और अफगानिस्तान दोनों अपने पहला मुकाबला हार चुकी है।

अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी का 8वां मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। आज के मुकाबले में जो टीम हारेगी, उसका सफर समाप्त हो जाएगा। इंग्लैंड और अफगानिस्तान दोनों अपने पहला मुकाबला हार चुकी है। ऐसे में दोनों टीमों को जीत की जरूरत है। यह मुकाबला आज 26 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंग्लैंड को पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 351 रन बनाकर भी हार गई थी। वहीं अफगानिस्तान की टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है। अब दोनों टीमों को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत की सख्त जरूरत है। इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच हुए पिछले वनडे में अफगानिस्तान ने जीत हासिल की है। ऐसे में इंग्लैंड को बचकर रहना होगा।
कैसा है गद्दाफी स्टेडियम का पिच
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को हमेशा मदद मिलती है। जिस बल्लेबाज ने क्रीज पर टिककर खेलने का प्रयास किया, वह रनों की बारिश कर सकता है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने पर बात बन जाएगी। बाद में चेज करने का दबाव बल्लेबाजों के ऊपर भारी पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अफगानिस्तान को झटका, ICC ने कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी पर लिया सख्त एक्शन
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
मौसम का हाल
रावलपिंडी में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। बुधवार को लाहौर में भी मौसम साफ़ रहने के आसार कम ही हैं। हल्की बारिश की संभावना भी है। ऐसे में मौसम को लेकर खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है। शाम के समय ओस का प्रभाव भी रहने वाला है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी
इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच अबतक कुल 3 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 2 में इंग्लैंड को तो वही एक मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत मिली है। वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को उलटफेर का शिकार बना दिया था। ऐसे में इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान को हल्के में नही लेगी।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अफगानिस्तान और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंडः फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।
अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।
Champions trophy 2025 afg vs eng match pitch and weather report and probable playing 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














