हवा में चीते की तरह मारी छलांग…लपक लिया नामुमकिन सा कैच, ZIM के खिलाड़ी ने पकड़ा कैच ऑफ द टूर्नामेंट- VIDEO
Zimbabwe vs Oman: जिम्बाब्वे के युवा खिलाड़ी ब्रायन बेनेट ने ओमान के खिलाफ हवा में डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। इस बेहतरीन एफर्ट को अभी से टी20 वर्ल्ड कप का कैच ऑफ द टूर्नामेंट माना जा रहा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ब्रायन बेनेट का शानदार कैच (फोटो- सोशल मीडिया)
Brian Bennett Catch: टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में जिम्बाब्वे के युवा खिलाड़ी ब्रायन बेनेट ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया। 22 साल के इस खिलाड़ी ने ओमान के खिलाफ ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद दर्शक और कमेंटेटर भी हैरान रह गए। उनकी फुर्ती, फिटनेस और समर्पण ने इस मैच को खास बना दिया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
19 मीटर दौड़कर पकड़ा हैरान करने वाला कैच
ब्रायन बेनेट ने यह शानदार कैच पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पकड़ा। ओमान के बल्लेबाज नदीम खान ने ब्रैड इवांस की गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला। गेंद हवा में गई तो डीप स्क्वायर लेग पर तैनात बेनेट तेजी से अपनी दाईं ओर दौड़े। उन्होंने करीब 19 मीटर की तेज दौड़ लगाई और फिर डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया। इस दौरान उनके हाथ और पैर भी रगड़ गए, लेकिन उन्होंने गेंद पर पकड़ नहीं छोड़ी। इस कैच को टूर्नामेंट के बेहतरीन कैचों में से एक माना जा रहा है।
Brian Bennett took flight and took our breath away with a catch of the tournament contender 😮💨 Follow the #T20WorldCup here 👉 https://t.co/lkOSOhmQDQ pic.twitter.com/bWoirKmWDY — ICC (@ICC) February 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
गेंदबाजों ने ओमान को किया कम स्कोर पर ढेर
बेनेट के इस प्रयास का असर पूरी टीम के प्रदर्शन में भी नजर आया। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओमान की टीम को 103 रनों पर समेट दिया। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि ब्रैड इवांस ने भी तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। ओमान की आधी टीम केवल 27 रन पर आउट हो गई थी। हालांकि बाद में सूफयान महमूद, विनायक शुक्ला और नदीम खान ने कुछ रन जोड़कर टीम को 100 के पार पहुंचाया।
बल्ले से भी दिखाया दम
ब्रायन बेनेट ने केवल फील्डिंग में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी अपनी उपयोगिता साबित की। उन्होंने 36 गेंदों में 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी इस पारी ने लक्ष्य का पीछा आसान बना दिया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने रखी एक और नई डिमांड, फिर बढ़ा सस्पेंस, ICC के साथ मीटिंग के बाद भारत-पाक मैच पर जल्द होगा फैसला
जिम्बाब्वे ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
104 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने शानदार बल्लेबाजी की और केवल 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन का संकेत दिया। बेनेट के शानदार कैच और उपयोगी पारी ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
