Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष: VVS Laxman की वो एतिहासिक पारी जिसके वजह से हो गए वेरी-वरी स्पेशल

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वेंगिपूरपु वेंकटसाईं लक्ष्मण (वीवीएस लक्ष्मण) का आज 49 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में एक ब्राह्मण परिवार के घर में हुआ था।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 01, 2024 | 06:00 AM

वीवीएस लक्ष्मण (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क:  भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वेंगिपूरपु वेंकटसाईं लक्ष्मण (वीवीएस लक्ष्मण) का आज 49 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में एक ब्राह्मण परिवार के घर में हुआ था। क्रिकेट जगत में लक्ष्मण को वेरी-वेरी स्पेशल और मिस्टर स्पेशल के नाम से जानते हैं। लक्ष्मण के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं। वहीं उनके चाचा भारत के पूर्व राष्ट्रपति रहे थे। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे है लक्ष्मण।

लक्ष्मण ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। लेकिन, अगर उनके टेस्ट करियर की सबसे खास पारी की बात करें तो वह बेशक 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में खेली गई उनकी 281 रनों की पारी है। कोलकाता में वीवीएस लक्ष्मण की यह पारी पूरे टेस्ट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में गिनी जाती है।

वीवीएस लक्ष्मण ने भारत को बचाया था हार से

इस टेस्ट में भारतीय टीम एक पारी से हार के कगार पर थी। तब वीवीएस लक्ष्मण ने राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर ऐसा कमाल दिखाया जिसे आज भी याद किया जाता है। इस दौरान टीम इंडिया की कप्तानी युवा कप्तान सौरव गांगुली को दी गई। गांगुली ऐसी टीम तैयार कर रहे थे जो भारत को भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया की किसी भी पिच पर जीत दिला सके। तभी ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर आई।

स्टीव वॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया लगातार 15 मैच जीतकर भारत आई थी, जबकि 16वें मैच में उसने भारत को मुंबई टेस्ट में हराया था। जिसके बाद वह अपनी 17वीं जीत के करीब पहुंच गई थी। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया महज 171 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया यहां 274 रन पीछे थी। ऑस्ट्रेलिया ने यहां भारत को फॉलोऑन दिया था। लेकिन असली खेल अभी शुरू नहीं हुआ था। फॉलोऑन खेलते हुए भारत ने अपना पहला विकेट 52 के स्कोर पर गंवा दिया।

यह भी पढ़ें : IPL 2025 Retention: हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को दिया मुंहमांगी कीमत, काव्या मारन ने इन खिलाड़ियों पर भी लुटाए पैसे

गांगुली ने वीवीएस लक्ष्मण को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। उन्होंने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। इस बार भी टीम इंडिया ने 232 रन तक पहुंचते-पहुंचते 4 विकेट गंवा दिए। इनमें सचिन तेंदुलकर (10) और सौरव गांगुली (48) के विकेट शामिल थे। लेकिन जब लक्ष्मण का साथ देने द्रविड़ मैदान पर आए तो यहां एक नया इतिहास रच दिया गया। ये दोनों क्रीज पर ऐसे डटे कि कंगारू टीम के पसीने छूटने लगे। भारत ने कुछ ही देर में ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर को पार कर लिया और फिर उसे बड़ी बढ़त दिलानी शुरू कर दी।

अगले 104 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया को कोई विकेट नहीं मिला। ये दोनों बल्लेबाज करीब डेढ़ दिन तक साथ में बल्लेबाजी करते नजर आए। भारत को 5वां झटका वीवीएस लक्ष्मण के रूप में लगा जब लक्ष्मण 281 रन बना चुके थे। वहीं राहुल द्रविड़ ने इस मैच में 180 रनों की पारी खेली और रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इस मैच में इन दोनों की पारी की बदौलत टीम इंडिया 657/7 पर पारी घोषित करने में सफल रही। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 384 रनों की चुनौती मिली। शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी कमाल किया। कंगारुओं की दूसरी पारी में टीम महज 212 रनों पर ढेर हो गई। जिसके बाद टीम इंडिया ने यह मैच 171 रनों से जीत लिया।

यह भी पढ़ें : IPL 2025 Retention: विराट बने सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, RCB ने कोहली के साथ इन दो को किया रिटेन

Birthday special that historic innings of vvs laxman which made it very special

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2024 | 06:00 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

चाणक्य की ये नीति जीवन में दिला सकता हैं सफलता, हार बदल जाएगी सफलता में, दुनिया करेगी आपको सलाम

2

बालों की अच्छी ग्रोथ और नेचुरल शाइन लिए बड़ा कारगर हैं चाय वाला पानी, कैसे करें इस्तेमाल जानिए

3

Maharashtra News: महाराष्ट्र में अब 9 नहीं 10 घंटे करना होगा काम, कैबिनेट ने बदला कानून

4

जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, अब सिर्फ 5-18% के होंगे स्लैब; 22 सितंबर से लागू होगा नया नियम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.