बालों की अच्छी ग्रोथ और नेचुरल शाइन लिए बड़ा कारगर हैं चाय वाला पानी, कैसे करें इस्तेमाल जानिए
Hair Growth:चाय का पानी एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें प्राकृतिक चमक भी दे सकता हैं। ऐसे में आइए जानते है चाय वाला पानी कैसे फायदेमंद हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
बालों की ग्रोथ के लिए चाय वाला पानी कैसे फायदेमंद है?(सौ.सोशल मीडिया)
Tea Rinse for Hair Growth: बाल किसी भी इंसान की खूबसूरती का अहम हिस्सा होता हैं। आजकल प्रदूषण, केमिकल वाले शैंपू और गलत खान-पान की वजह से हेयर फॉल की समस्या आम बन गई हैं। ऐसे में घर पर मौजूद आसान उपाय आपके बालों को हेल्दी बना सकते हैं।
ऐसे में चाय का पानी एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें प्राकृतिक चमक भी दे सकता हैं। ऐसे में आइए जानते है बालों की ग्रोथ और नेचुरल शाइन के लिए चाय वाला पानी कैसे फायदेमंद है?
बालों की ग्रोथ के लिए चाय वाला पानी कैसे फायदेमंद है?
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाय के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन पाया जाता है, जो हेयर फॉल को कम करके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता हैं। इससे नए बाल उगने में भी मदद मिलती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील
. इसके अलावा, बालों की ग्रोथ के लिए ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प की गंदगी और रूसी को कम करने में मदद करते हैं।
. अगर आपके बाल बेजान और रूखे हो गए हैं तो चाय का पानी उन्हें नैचुरल शाइन और स्मूद टेक्सचर देने का काम करता है।
. ब्लैक टी में मौजूद टैनिन्स बालों को नेचुरल डार्क टोन देते हैं। इससे समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।
. चाय का पानी बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे हेयर फॉल और हेयर ब्रेकज की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।
कैसे इस्तेमाल करें? चाय का पानी
चाय का पानी बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप पानी
- 2 चम्मच ग्रीन टी या ब्लैक टी पत्तियां/टी बैग
- 1 चम्मच नींबू का रस
चाय का पानी बनाने का तरीका
- चाय का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप पानी को उबालें। इसमें चाय की पत्तियां या टी बैग डालकर 5 मिनट तक उबालें। गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। अब इसे छानकर एक साफ बाउल में निकाल लें।
- इस तरह लगाएं बालों में और देखें इसका चमत्कार
- बाल धोने के बाद आखिरी रिंस के रूप में चाय का पानी इस्तेमाल करें।
- इसे स्कैल्प और पूरे बालों पर धीरे-धीरे डालें और हल्के हाथों से मसाज करें।
चाहें तो इसे 20 मिनट तक बालों में लगाकर रखें और फिर सामान्य पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को अपनाने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
ये भी पढ़ें-टीचर्स डे पर इन आइडियाज में अपने शिक्षकों के लिए बनाएं टेस्टी केक, खुशियों के साथ मिलेगा आशीर्वाद
चाय का पानी एक सरल और प्रभावी घरेलू उपाय है, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है, डैंड्रफ हटाता है और नैचुरल शाइन लाता है। अगर आप लगातार हेयर फॉल या बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह इस नेचुरल उपाय को अपनाएं।
