रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2025 का रिटेंशन जारी किया जा चुका है। इस लिस्ट में सभी टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को अपने साथ बनाए रखा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को रिटेन किया है। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा पैसे दिए गए हैं। विराट रिटेंशन में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले भारतीय बने हैं। वहीं इस रिटेंशन में सबसे ज्यादा पैसा हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को दिया है। क्लासेन को 23 करोड़ मिले हैं।
आरसीबी ने केवल तीन खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। आरसीबी ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया है। वहीं टीम के कई बड़ें नामों को जाने दिया है। टीम ने ग्लैन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस को रिटेन नहीं किया है। आरसीबी ने कहा कि वो कैमरुन ग्रीन को रिटेन करना चाहते हैं, लेकिन वो चोटिल है और आईपीएल से शायद बाहर भी हो जाएं।
यह भी पढ़ें : IPL 2025 Mega Auction में शान से उतरेगी पंजाब किंग्स, तंग रहेगी राजस्थान रॉयल्स की जेब
आरसीबी ने 36 करोड़ खर्च करके इन तीनों को अपने साथ जोड़ा है। मेगा ऑक्शन में आरसीबी 83 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। जिसमें तीन राइट टू मैच कार्ड होगा। आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए न्यूनतम राशि तय की है: पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे के लिए 14 करोड़, तीसरे के लिए 11 करोड़, चौथे के लिए 18 करोड़ और पांचवें के लिए 14 करोड़ रखा गया है। लेकिन टीमें इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र हैं।
आरसीबी ने विराट कोहली को 21 करोड़, रजत पाटीदार ने 11 करोड़ और यश दयास को 5 करोड़ में अपने साथ रखा है।
फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल , अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान
यह भी पढ़ें : IPL 2025 Retention: हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को दिया मुंहमांगी कीमत, काव्या मारन ने इन खिलाड़ियों पर भी लुटाए पैसे