IPL 2025 Retention: हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को दिया मुंहमांगी कीमत, काव्या मारन ने इन खिलाड़ियों पर भी लुटाए पैसे

आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों को अपना रिटेंशन लिस्ट 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को सौंप दिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पांच टॉप खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है।
हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को दिया मुंहमांगा कीमत
सनराइजर्स हैदराबादल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों को अपना रिटेंशन लिस्ट 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को सौंप दिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पांच टॉप खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। वो पांच खिलाड़ियों को शामिल कर 75 करोड़ पहले ही खर्च कर देगी और बचे हुए 45 करोड़ के साथ ऑक्शन में उतरेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद सबसे ज्यादा रकम हेनरिक क्लासेन को देने का ऐलान किया है। क्लासेन को 23 करोड़ देकर टीम अपने साथ बनाए रखा है। वहीं कप्तान पैट कमिंस को 18 करोड़ देकर बरकरार रखा है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को 14 करोड़ देकर अपने साथ बनाए रखा है। पांचवें खिलाड़ी के तौर पर नीतीश रेड्डी से सहमति बनी है। उन्हें 6 करोड़ देकर टीम अपने साथ बनाए रखेगी। हैदराबाद की टीम पिछले साल उपविजेता रही थी, इसलिए भी टीम ने मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़, पैट कमिंस को 18 करोड़, अभिषेक शर्मा को 14 करोड़, नीतीश रेड्डी को 6 करोड़ और ट्रेविस हेड को 14 करोड़ में रिटेन किया। आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए न्यूनतम राशि तय की है: पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे के लिए 14 करोड़, तीसरे के लिए 11 करोड़, चौथे के लिए 18 करोड़ और पांचवें के लिए 14 करोड़ रखा गया है। लेकिन टीमें इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र हैं।

हैदराबाद ने इन्हें किया रिलीज

अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन , अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, विजयकांत व्यासकांत, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन, वानिंदु हसरंगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com