-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Birthday Of Indian Former Cricketer Lakshmipathy Balaji Know Interesting Facts About Him
Birthday Special: वो बॉलर जिसने पाकिस्तान में मचाई थी सनसनी, परफॉर्मेंस देख फिदा हो गई थी पाकिस्तानी लड़कियां
- Written By: मृणाल पाठक
लक्ष्मीपति बालाजी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1981 को चेन्नई में हुआ था। वह भारत के दाएं हाथ के गेंदबाज हुआ करते थे। जिन्होंने भारत के लिए 30 वनडे, 8 टेस्ट और 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने इंटरनेशनल में 71 विकेट अपने नाम किए हैं।

लक्ष्मीपति बालाजी का जन्मदिन (डिजाइन फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत के क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक नगीने शामिल है। जिन्होंने न केवल भारत में बल्कि पूरे दुनिया में डंका बचाया। कुछ खिलाड़ी तो ऐसे थे जिनके नाम से ही विरोधी टीम कांप जाती थी। उनमें से ही एक थे भारत के पूर्व गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी, जिनका आज 27 सितंबर को जन्मदिन है।
लक्ष्मीपति बालाजी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1981 को चेन्नई में हुआ था। वह भारत के दाएं हाथ के गेंदबाज हुआ करते थे। जिन्होंने भारत के लिए 30 वनडे, 8 टेस्ट और 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने इंटरनेशनल में 71 विकेट अपने नाम किए हैं।
पहला रणजी सीजन खेलते ही खुला टीम इंडिया का दरवाजा
लक्ष्मीपति बालाजी ने 2001-02 में फर्स्ट क्लास में एंट्री की। उन्होंने तमिलनाडु के लिए डेब्यू किया। अपने पहले ही रणजी ट्रॉफी में बालाजी ने 20.51 की शानदार औसत के साथ 37 विकेट ले लिए थे। उनके इस शानदार खेल को देखने के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
डेब्यू मुकाबले में खराब प्रदर्शन
लक्ष्मीपति बालाजी ने साल 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे में डेब्यू किया था। हालांकि उनके लिए उनका डेब्यू मुकाबला किसी खराब याद से कम नहीं। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 44 रन लुटा दिए थे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था।
यह भी पढ़ें- जयंती विशेष: टीम इंडिया का वो दिग्गज स्पिनर जिसके सामने कांप जाती थी किसी भी बल्लेबाज की रूह
पाकिस्तान के खिलाफ बचाया डंका
लक्ष्मीपति बालाजी ने साल 2004 में भारत के साथ पाकिस्तान दौरे पर गए। जहां उन्होंने न केवल गेंद से बल्कि बल्ले से भी वो कारनामा किया जिसे आज भी याद किया जाता है। उनके शानदार खेल की वजह से भारत पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाया।
शोएब अख्तर के खिलाफ जड़ा जबरदस्त छक्का
बालाजी ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी दो मुकाबलों में 5 विकेट झटके। इसी सीरीज के पांचवें वनडे में बालाजी ने पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंद पर जबरदस्त छक्का जड़ा था। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि इस छक्के के बाद शोएब ने अपनी तेज गेंद से बालाजी का बल्ला तोड़ दिया था।
पाकिस्तान की लड़कियां हुई फिदा
पाकिस्तान के खिलाफ इसी वनडे सीरीज में लक्ष्मीपति बालाजी पर पाकिस्तान की लड़कियां फिदा हो गई थीं। उनके शानदार खेल को देखने के बाद कई लड़कियों ने उन्हें शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया था। स्टेडियम में लड़कियां बालाजी के लिए ‘विल यू मैरी मी’ के पोस्टर लेकर आती थीं।
शानदार मुस्कुराहट का राज
लक्ष्मीपति बालाजी अपनी शानदार गेंदबाजी के अलावा अपनी बेहद प्यारी मुस्कुराहट के लिए फेमस थे। उन्हें देखकर हमेशा ऐसा लगता था कि वह मुस्कुराते रहते हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह उनके दांतों का ऑपरेशन था। बालाजी के बचपन में दांतों का ऑपरेशन हुआ था, जिसकी वजह से उनका चेहरा कुछ इस तरह हो गया था कि ऐसा लगता था कि वह हमेशा मुस्कान लिए घूम रहे हैं।
Birthday of indian former cricketer lakshmipathy balaji know interesting facts about him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










