RCB के ‘स्विंग मास्टर’ की टीम इंडिया में होगी धमाकेदार वापसी? पूर्व खिलाड़ी ने सरेआम कर दी ये बड़ी मांग
Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल 2026 में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन तीन साल से टीम इंडिया से बाहर हैं। अब एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उनकी वापसी की मांग उठाई है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Kaif Statement on Bhuvneshwar Kumar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी शानदार गेंदबाजी से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26 रन देकर 3 अहम विकेट झटके और विरोधी टीम के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से झकझोर दिया। उनकी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अब भी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। उनके इस प्रदर्शन ने फैंस ही नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटरों को भी काफी प्रभावित किया है।
‘भुवनेश्वर में अभी भी जान है…’
भुवनेश्वर कुमार की इस घातक गेंदबाजी को देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कैफ ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, “यह वो पल होते हैं, जब हर कोई भावुक हो जाता है। भुवनेश्वर कुमार की इतनी शानदार गेंदबाजी देखकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो गई, जब वो सिर्फ 17 साल के थे। मैं यूपी का कप्तान था और उनकी गेंदबाजी से प्रभावित हुआ था।”
उन्होंने आगे कहा, “सिलेक्टर्स ने कहा कि वो बहुत युवा हैं लेकिन मैंने उन्हें चुनने के लिए कहा। भुवनेश्वर ने अपना रणजी डेब्यू किया और फाइनल में सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट कर दिया। अभी वो 36 साल के हैं और अपनी स्विंग से बल्लेबाजों की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। टीम इंडिया में उनका कमबैक? क्यों नहीं, भुवनेश्वर कुमार में अभी भी वो बात है।”
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
IPL 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन
भुवनेश्वर कुमार का मौजूदा सीजन अब तक काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं और हर मुकाबले में टीम के लिए उपयोगी साबित हुए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 20.00 का रहा है, जबकि इकोनॉमी रेट 8.33 है। वह पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स तक टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं और अपनी अनुभवी गेंदबाजी से आरसीबी को मजबूती दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Blessing Muzarabani की PSL बैन पर एजेंसी का पलटवार, PCB से की प्रतिबंध हटाने की मांग
टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद
भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला था। इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, IPL 2026 में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने एक बार फिर उनकी वापसी की चर्चाओं को तेज कर दिया है। अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो चयनकर्ता भी उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे और जल्द ही वह दोबारा टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं।
