Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 साल बाद ODI मैच में वापसी करेंगे बेन स्टोक्स, काउंटी क्रिकेट टीम के लिए फिर मैदान में उतरेंगे

Ben Strokes Return: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 3 साल बाद 50 ओवर क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वो अपनी काउंटी टीम डरहम के लिए मेट्रो बैंक कप में खेलते नजर आएंगे।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 16, 2026 | 08:10 AM

बेन स्टोक्स (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ben Stokes ODI Return: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अगले सप्ताह तीन साल बाद वनडे (ODI) क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब तीन सप्ताह बाद स्टोक्स अब अपने काउंटी क्लब डरहम के लिए मेट्रो बैंक कप में खेलते नजर आएंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कह दिया था अलविदा

35 वर्षीय स्टोक्स मंगलवार को डर्बीशायर के खिलाफ मुकाबले में डरहम की ओर से मैदान पर उतर सकते हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। संन्यास की घोषणा करते समय स्टोक्स ने कहा था कि उनके अंदर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की ऊर्जा और लड़ाई नहीं बची है।

हालांकि, स्टोक्स ने साफ किया था कि वह काउंटी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। फिटनेस ठीक रहने पर वह पूरे मेट्रो बैंक कप और काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों में डरहम के लिए उपलब्ध रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे

अर्जेंटीना ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना, आखिरी मिनटों में पलटा मैच; लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में बनाई जगह

दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए

स्पेन से हार के बाद छलका किलियन एमबाप्पे का दर्द, बोले- ‘इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा’

स्टोक्स की टीम के साथ ट्रेनिंग चालू

डरहम के मुख्य कोच रयान कैंपबेल ने स्टोक्स की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा, ‘वो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन डरहम के खिलाड़ी के रूप में पूरी तरह तैयार हैं। वो टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और सभी मैचों की तैयारी में जुटे हैं। हमें उनके वर्कलोड का ध्यान रखना होगा क्योंकि उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है, लेकिन उन्हें वापस पाकर हम बेहद उत्साहित हैं।’

डरहम इस समय काउंटी चैंपियनशिप के दूसरे डिवीजन में शीर्ष पर है और टीम को उम्मीद है कि स्टोक्स की मौजूदगी प्रमोशन की दौड़ में बड़ा अंतर पैदा करेगी। मेट्रो बैंक कप में वह एलेक्स लीज, एमिलियो गे और ओली रॉबिन्सन जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे।

परिवार के साथ छुट्टियों पर गए थे स्टोक्स

अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद स्टोक्स अपने परिवार के साथ सफारी छुट्टियों पर गए थे। लौटने के बाद वो डरहम के T20 ब्लास्ट मुकाबलों के दौरान भी स्टेडियम में नजर आए, जहां उन्होंने फैंस के साथ समय बिताया और बड़ी संख्या में ऑटोग्राफ दिए।

रयान कैंपबेल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘वह अब पहले जितने युवा नहीं रहे, लेकिन जब मुकाबले की बात आती है तो उनका जज्बा आज भी वैसा ही है। हमें उम्मीद है कि वह टीम को प्रमोशन दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।’

यह भी पढ़ें- कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे

पूरा ध्यान काउंटी क्रिकेट और फिटनेस पर है – स्टोक्स

बेन स्टोक्स इस साल द हंड्रेड में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि उन्होंने मार्च में हुई नीलामी में अपना नाम नहीं दिया था। हालांकि, सर्दियों के सीजन में उनके फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने की संभावना जताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की कई बिग बैश लीग टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, फिर भी अगले साल होने वाली एशेज सीरीज में उनकी संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं जारी हैं। हालांकि, स्टोक्स इससे पहले कई बार साफ कर चुके हैं कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान काउंटी क्रिकेट और फिटनेस पर है।

Ben stokes returns to 50 over cricket durham metro bank cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 08:10 AM

Topics:  

  • Ben Stokes
  • Cricket News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.