BCCI का संदीप पाटिल को सम्मान, जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट में दिए योगदान को किया याद
BCCI to Sandeep Patil: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी संदीप पाटिल आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1983 में पहली बार भारत को विश्व विजेता बनाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- Written By: संजय बिष्ट
संदीप पाटिल (फोटो- सोशल मीडिया)
Sandeep Patil Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी संदीप पाटिल का 18 अगस्त को को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 18 अगस्त को 1956 में मुंबई शहर में हुआ था। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि संदीप पाटिल 1983 में भारत की विश्व विजेता टीम का हिस्सा थे। कुल मिलाकर टीम इंडिया को पहली बार क्रिकेट में विश्व विजेता बनाने के लिए पाटिल ने अहम योगदान दिया था।
बीसीसीआई ने संदीप पाटिल के 69वें जन्मदिन पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट के जरिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान बीसीसीआई ने उनकी एक तस्वीर साझा की। इसमें संदीप पाटिल को 1983 विश्वकप के दौरान उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी और बाद में चयनकर्ता व कोच के रूप में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए याद किया।
Here’s wishing Sandeep Patil – the 1983 World Cup-winner and the former #TeamIndia coach & selector – a very happy birthday! 👏🎂 pic.twitter.com/BMOG603wyG — BCCI (@BCCI) August 18, 2025
सम्बंधित ख़बरें
कौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी अहम पारी
संदीप पाटिल 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत में उनकी 32 रन की पारी बेहद अहम रही थी। 18 अगस्त 1956 को मुंबई में जन्मे संदीप पाटिल दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे। भारत के लिए उन्होंने 15 जनवरी 1980 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1980 में किया था डेब्यू
पूर्व क्रिकेटर का वनडे में डेब्यू 6 दिसंबर 1980 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था। संदीप पाटिल ने 29 टेस्ट में 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाते हुए 1,588 रन बनाए और 9 विकेट लिए। वहीं, 45 वनडे में 9 अर्धशतक लगाते हुए 1,005 रन बनाए और 15 विकेट अपने नाम किए।
संन्यास के बाद बने केन्या के कोच
संदीप पाटिल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट से जुड़े रहे और कोचिंग की दुनिया में एक्टिव थे। पाटिल 14 नवंबर 1996 को केन्या के कोच बने थे। उनकी कोचिंग में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाकर वनडे विश्व कप 2003 तक किया गया। 2003 विश्व कप में केन्या ने संदीप पाटिल की कोचिंग में शानदार प्रदर्शन किया था।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया का विकेटकीपर कौन? संजू सैमसन को कड़ी टक्कर दे रहे ये स्टार प्लेयर्स
2003 वनडे विश्व कप, जो साउथ अफ्रीका में खेला गया, उसमें केन्या ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और अपने क्रिकेट इतिहास में अब तक का एकमात्र सेमीफाइनल खेला। पाटिल 27 सितंबर 2012 से सितंबर 2016 तक बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष रहे थे। उसी दौर में भारत ने 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था।
एजेंसी इनपुट के साथ
