-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Snnounced 2025 26 Domestic Schedule With New Formats
BCCI ने घरेलू क्रिकेट 2025-26 के शेड्यूल का किया ऐलान, रणजी ट्रॉफी में हुआ बड़ा बदलाव; जानें कब से होगा सीजन का आगाज
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट सत्र 2025-26 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह सीजन 28 अगस्त 2025 से दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा और 3 अप्रैल 2026 को सीनियर महिला इंटर-जोनल मल्टी-डे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा।

बीसीसीआई (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बीसीसीआई ने भारत के घरेलू टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। घरेलू टूर्नामेंट की शुरुआत अगस्त से होगी। दलीप ट्रॉफी से इस सत्र का शुरुआत होगा। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक चलेगी। दलीप ट्रॉफी और सीनियर महिला चैलेंजर टूर्नामेंट अब जोनल चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई छह जोनल टीमों के बीच खेले जाएंगे।
शनिवार को हुए बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक में घरेलू क्रिकेट के शेड्यूल के अलवा कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बीसीसीआई ने बताया कि दलीप ट्रॉफी के बाद ईरानी कप का आयोजन किया जाएगा। जो 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक नागपुर में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में बाद रणजी ट्रॉफी की शुरुआत होगी।
रणजी ट्रॉफी में हुआ बड़ा बदलाव
रणजी ट्रॉफी इस बार 15 अक्टूबर से 28 फरवरी तक दो चरणों में एक बदले हुए फॉर्मेट में खेली जाएगी। पहले प्लेट ग्रुप की दो टीमों को ऊपर और नीचे किया जाता था, लेकिन अब सिर्फ एक ही टीम को प्रमोट (ऊपर लाया) और एक को रेलीगेट (नीचे भेजा) किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
ना श्रेयस, ना करुण… दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, ये दिग्गज बना उप-कप्तान
बीसीसीआई ने 2018-19 में रणजी ट्रॉफी में 9 नई टीमें जोड़ी थीं, जिनमें उत्तर-पूर्व भारत की टीमें भी शामिल थीं। हालांकि, इससे टूर्नामेंट की क्रिकेट क्वालिटी पर थोड़ा असर पड़ा। पिछले सीजन में मेघालय की टीम एलीट डिवीजन में खेली थी, लेकिन उसे अपने सभी मैचों में हार झेलनी पड़ी। रणजी ट्रॉफी का पहला चरण 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा जबकि दूसरा चरण 22 जनवरी से एक फरवरी तक चलेगा। नॉकआउट छह से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए तय हुए ग्रुप
- एलीट ए: तमिलनाडु, बड़ौदा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र, नागालैंड, विदर्भ
- एलीट बी: सौराष्ट्र, चंडीगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, गोवा
- एलीट सी: गुजरात, हरियाणा, सेना, बंगाल, रेलवे, त्रिपुरा, उत्तराखंड, असम
- एलीट डी: मुंबई, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हैदराबाद, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी
- प्लेट: मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल, बिहार

टी20 और वनडे के फॉर्मेट में भी किया गया बदलाव
घरेलू टी20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे एकदिवसीय टूर्नामेंटों में इस बार प्लेट डिवीजन को फिर से शामिल किया गया है। पिछले सत्रों में नॉकआउट चरण सीधे क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तक सीमित था। लेकिन इस बार टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है।
एक्शन मोड आया BCCI, बेंगलुरु भगदड़ के बाद लिया बड़ा फैसला, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट
अब शीर्ष टीमें सुपर लीग राउंड में पहुंचेंगी, जहां उन्हें तीन अतिरिक्त मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद ग्रुप ए और ग्रुप बी की टॉप टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। पिछले सीजन की सबसे नीचे रहने वाली छह टीमें इस बार प्लेट ग्रुप का हिस्सा होंगी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 सीजन का आयोजन 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सफेद गेंद टूर्नामेंटों (वनडे और टी20) में अब ग्रुप स्टेज में यदि दो टीमें बराबरी पर रहती हैं, तो नेट रन रेट के आधार पर तय होगा कि कौन सी टीम आगे जाएगी।
Bcci snnounced 2025 26 domestic schedule with new formats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














