नांदेड़ में मेडिकल छात्रा ने हॉस्टल में दी जान, NCP नेता जीवन घोगरे पर आत्महत्या के लिए उकसाने आरोप, केस दर्ज

Nanded Student Suicide Case: नांदेड़ में होम्योपैथी छात्रा की आत्महत्या से हड़कंप। परिवार का आरोप- हॉस्टल फीस के लिए NCP नेता जीवन घोगरे ने किया मानसिक प्रताड़ित। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
kerala Suicide Case
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Nanded Medical Student Suicide Case: महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मेडिकल की शिक्षा ले रही 25 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने न केवल शहर को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि अब इसमें एक बड़ा राजनीतिक मोड़ भी आ गया है।

NCP नेता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

नांदेड़ में मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रही छात्रा आकांक्षा गायकवाड़ ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह चौंकाने वाली घटना के बाद शहर में खलबली मच गई है। छात्रा के परिवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व महानगरपालिका विरोधी पक्ष नेता जीवन घोगरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जीवन घोगरे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

नांदेड़ में होम्योपैथी की पढ़ाई कर रही 25 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। इसके बाद छात्रा के माता-पिता और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि जीवन घोगरे ने ही छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाया। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर एफआईआर में भी उनका नाम शामिल किया गया है। छात्रा के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

छात्रा आकांक्षा गायकवाड जीवन घोगरे के हॉस्टल में रहती थी। उसके पिता मुंजाजी गायकवाड का आरोप है कि पिछले 8 से 10 महीनों से फीस भरने को लेकर जीवन घोगरे उसे परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवार का आरोप है कि हॉस्टल की फीस बकाया होने के कारण हॉस्टल संचालक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव जीवन घोगरे छात्रा को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। इस मानसिक दबाव से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में शुक्रवार रात नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में राष्ट्रवादी नेता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com