- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Secretary Jay Shah Inaugurates State Of Art Centre Of Excellence In Bengaluru
जय शाह ने किया BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन, अब NCA नहीं BCE होगा नाम
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बेंगलुरु में अपनी नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन कर खिलाड़ियों को नया तोहफा दिया है। बोर्ड ने अब से NCA का नाम भी बदल दिया है। NCA को अब BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नाम से जाना जाएगा।
- Written By: मृणाल पाठक

जय शाह ने किया BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: रविवार (29 सितंबर) को भारतीय क्रिकेट को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बेंगलुरु में अपनी नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) का उद्घाटन कर खिलाड़ियों को नया तोहफा दिया है। इसके साथ ही BCCI ने एक और बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने अब से NCA का नाम भी बदल दिया है। NCA को अब BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCE) के नाम से जाना जाएगा।
इस नए NCA में कई हाईटेक सुविधाएं होंगी। 40 एकड़ में फैले BCE को क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने और खेल को आगे बढ़ाने का केंद्र बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। BSE में इनडोर और आउटडोर दोनों मिलाकर कुल 3 मैदान और 86 पिच हैं। भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहतरीन कदम होगा। इस नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की क्या खासियतें हैं? इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 3 विश्व स्तरीय क्रिकेट मैदान हैं। इन सभी मैदानों का ड्रेनेज सिस्टम भी कमाल का है।
THE NCA RENAMED AS ‘BCCI CENTRE OF EXCELLENCE’: – 3 grounds.
– 86 pitches.
– International playing field.
– Top class drainage system.
– Indoor practice arena.
– Adjustable pitches & analytical tools.
– Dedicated rehabilitation centre.
– Support for athletes outside cricket. pic.twitter.com/b6KvoSj5dw — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 29, 2024
BCCI ने एक वीडियो शेयर कर इस अकादमी की जानकारी दी है। बताया गया है कि यहां एक मुख्य मैदान ग्राउंड-A है, जो 85 गज का है। इस ग्राउंड-ए में मुंबई की लाल मिट्टी की 13 पिचें हैं। यह मैदान फ्लड लाइट्स के अंडर यानी डे-नाइट मैचेस की मेजबानी कर सकता है। ग्राउंड-बी और सी 75 गज के अभ्यास मैदान हैं, जिनमें 11 मांड्या मिट्टी की पिचें और ओडिशा के कालाहांडी की काली कपास मिट्टी की 9 पिचें हैं। कई सुविधाओं के साथ 240 एकड़ से अधिक के बुनियादी ढांचे की बात करें तो इसमें 16000 वर्ग फीट का जिम, ओपन एयर थिएटर सहित 240 से अधिक कमरे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
GT के खिलाफ बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगा एक और झटका, पैट कमिंस पर BCCI को ठोका जुर्माना
यह भी पढ़ें- श्रीलंका ने उड़ाए सभी दिग्गज टीमों के होश, टेस्ट क्रिकेट में कर दिया यह कारनामा
इसके अलावा अभ्यास के लिए 45 आउटडोर नेट पिचें हैं। विश्व स्तरीय इनडोर अभ्यास सुविधा में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियम टर्फ वाली 8 पिचें हैं। हाईटेक स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन ब्लॉक में फिजियोथेरेपी रिहैब जिम, नवीनतम तकनीक वाली मेडिसिन लैब, रिकवरी एरिया, स्टीम बाथ, अंडरवाटर पूल स्पा और कोल्ड शॉवर एरिया भी है। 80 सीटों वाला मीटिंग रूम, कोच एरिया और 25*12 मीटर एरिया का स्विमिंग पूल भी इसका हिस्सा हैं।
Bcci secretary jay shah inaugurates state of art centre of excellence in bengaluru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AM…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMAngel Number 11:11 Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
May 18, 2026 | 11:41 AMचलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 11:37 AMहेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
May 18, 2026 | 11:35 AMवाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video
May 18, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














