IND vs WI: साई सुदर्शन की चोट पर BCCI ने दिया बड़ा अपडेट, बताया- तीसरे दिन क्यों नहीं उतरे मैदान पर?
Sai Sudharsan Injury Update: भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन साई सुदर्शन मैदान पर नहीं उतरे। बीसीसीआई ने साई सुदर्शन की चोट का अपडेट देते हुए कहा वो अभी निगरानी में हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
साई सुदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Sai Sudharsan Injury Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को कैच के दौरान चोट लग गई। जिसके बाद वो तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। बीसीसीआई ने बताया कि चोट के कारण साई सुदर्शन तीसरे दिन मैदान पर उतरेंगे।
बीसीसीआई ने रविवार को तीसरे दिन के खेल के दौरान एक बयान में कहा कि साई सुदर्शन को दूसरे दिन कैच लेने की कोशिश में चोट लग गई थी। एहतियातन वह तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। चोट गंभीर नहीं है। वह ठीक हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।
मुकाबले के दूसरे दिन कैच लेते हुए सुदर्शन को चोट लगी थी। सुदर्शन वेस्टइंडीज की पारी के आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर चोटिल हुए थे। रवींद्र जडेजा की गेंद पर वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल का एक तेज कैच लेते समय उनके हाथ में चोट लग गई।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या का भी तोड़ा रिकॉर्ड
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
𝗘𝗮𝗿𝗹𝘆 𝗗𝗼𝗺𝗶𝗻𝗮𝗻𝗰𝗲! 🔥@imjadeja breaks the opening stand with India’s first wicket, giving #TeamIndia an early advantage. 🙌 Catch the LIVE action 👉 https://t.co/tg7ZEVlTSH#INDvWI 👉 2nd Test, Day 2 | Live Now on Star Sports & JioHotstar pic.twitter.com/60acjVZnAV — Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2025
चोट लगने के बाद साई सुदर्शन ने छोड़ा मैदान
क्षेत्ररक्षण कर रहे सुदर्शन के हेलमेट पर गेंद लगी। इसके बावजूद उन्होंने गेंद को जमीन पर नहीं गिरने दिया, लेकिन ट्रीटमेंट के लिए तुरंत मैदान से बाहर गए। इसके बाद उन्होंने दूसरे दिन के बाकी समय में फील्डिंग नहीं की। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल ने फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग की जिम्मेदारी संभाली। साई सुदर्शन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 165 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए। उन्होंने इस पारी के दौरान 12 चौके लगाए।
भारत ने 518 रनों पर पारी घोषित की
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।
यह भी पढ़ें: ब्रायन लारा ने यशस्वी जायसवाल से कर दी खास रिक्वेस्ट, कहा- हमारे गेंदबाजों को…; देखें VIDEO
इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन के पहले सेशन तक 8 विकेट खोकर 217 रन बनाए लिए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से एलिक एथनाज ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि 3 विकेट रवींद्र जडेजा के नाम रहे। (आईएएनएस)
