- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Brian Lara Makes Special Request To Yashasvi Jaiswal Watch The Video
ब्रायन लारा ने यशस्वी जायसवाल से कर दी खास रिक्वेस्ट, कहा- हमारे गेंदबाजों को…; देखें VIDEO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Brian Lara To Yashasvi Jaiswal: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने यशस्वी जायसवाल से एक खास रिक्वेस्ट किया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल की पारी की प्रशंसा भी की।

यशस्वी जायसवाल और ब्रायन लारा (फोटो-सोशल मीडिया)
Brian Lara Makes Request To Yashasvi Jaiswal: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा। जिसके बाद जायसवाल से ब्रायन लारा ने एक खास अनुरोध किया।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में 23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने 22 चौके की मदद से 175 रनों की पारी खेली।इस पारी के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से भी खूब प्रशंसा मिली। उन्होंने जायसवाल की तारीफ और उसके बाद उन्होंने एक खास रिक्वेस्ट किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
रविवार सुबह बीसीसीआई के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें ब्रायन लारा ने जायसवाल को गले लगाकर बधाई दी और उनसे अनुरोध करते हुए कहा कि हमारे गेंदबाजों को इतना मत पीटना। ब्रायन लारा भी इन दिनों दिल्ली में हैं। वो इस सीरीज में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा तख्तापलट! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान
BREAKING: टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए विराट कोहली, फैंस हैरान
T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!
भारत के शीर्ष टेस्ट रैंकिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शानदार पारी खेली। उनकी खूबसूरत ड्राइव्स देखने लायक थीं और कैरेबियाई गेंदबाज़ उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। मैच के बाद अपनी बल्लेबाजी और मानसिकता को लेकर जायसवाल ने कहा कि उनका पहला फोकस हमेशा टीम की जरूरतों पर होता है।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का बड़ा रिकॉर्ड, 65 साल में पहली बार किया ऐसा कारनामा
जायसवाल ने कहा कि मैं हमेशा टीम को प्राथमिकता देता हूं। मैं सोचता हूं कि मेरी टीम को उस समय क्या चाहिए और मैं उसके लिए कैसे खेल सकता हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि जब मैं क्रीज पर हूं, तो यथासंभव लंबे समय तक टिकूं।
उन्होंने आगे कहा कि जब मुझे अच्छी शुरुआत मिलती है, तो मेरा लक्ष्य होता है कि मैं उसे बड़ी पारी में बदलूं। मैं सोचता हूं कि मैं किन शॉट्स को खेल सकता हूं, विकेट की स्थिति क्या है और उसके अनुसार अपने खेल को ढालता हूं। यही मेरी बल्लेबाजी की सोच है। जायसवाल की यह सोच और तकनीकी दृढ़ता ही उन्हें भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार करती है।
Brian lara makes special request to yashasvi jaiswal watch the video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CISF Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक करें आवेदन
Jun 05, 2026 | 05:01 PMJanhvi Kapoor Peddi: जान्हवी कपूर के किरदार पर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर बंटे दर्शक, राम चरण भी आए निशाने पर
Jun 05, 2026 | 05:00 PMWorld Environment Day: पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर की अपील, आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाएं धरती
Jun 05, 2026 | 04:56 PMNashik TCS Case: ‘शादी का झांसा, जबरन धर्मांतरण और आर्थिक शोषण’; चार्जशीट से मचा हड़कंप
Jun 05, 2026 | 04:56 PMशहडोल के मशहूर ट्रैफिक पुलिसकर्मी विवेकानंद तिवारी सस्पेंड, करोड़ों व्यूज बटोरने वाले आरक्षक पर SP की कार्रवाई
Jun 05, 2026 | 04:56 PMWardha: गर्मी की छुट्टियों में ST की आय में गिरावट, सैकड़ों स्कूल बसों की फेरिया हुई ठप
Jun 05, 2026 | 04:52 PMUP Excise Constable Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और फीस
Jun 05, 2026 | 04:51 PMवीडियो गैलरी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM














