- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Confirms Team India Will Printed On Pakistan Name In His Jersey On Champions Trophy
ICC के आगे झुका BCCI, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अब नहीं करेगा कोई उल्लंघन; जानें क्यों माननी पड़ी हार
भारतीय टीम ने पाकिस्तान का लोगो लगाने से मना किया था, जिसके बाद आईसीसी की फटकार लगी। अब बीसीसीआई ने आईसीसी की सभी बातों को स्वीकार कर लिया है। बीसीसीआई के सचिव ने आईसीसी की दिशानिर्देश पालन करने की बात कही है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारत और पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान के हाथों में हैं। भारतीय टीम पहले ही पाकिस्तान जाने से मना कर चुकी है। अब भारतीय टीम ने पाकिस्तान का लोगो लगाने से मना किया था, जिसके बाद आईसीसी की फटकार लगी। अब बीसीसीआई ने आईसीसी की सभी बातों को स्वीकार कर लिया है।
बीसीसीआई ने अपने टी-शर्ट पर पाकिस्तान का नाम लिखने से मना कर दिया था। आईसीसी का रूल है कि जिस भी देश में टूर्नामेंट को आयोजन किया जाएगा, वहां का नाम सभी देशों के टी-शर्ट पर लिखा रहेगा। सुबह से ऐसी खबरें थी बीसीसीआई इस शर्त को नहीं मान रही है। लेकिन अब बीसीसीआई के सचिव के बयान से सब साफ कर दिया।
देवाजीत सैकिया ने आईसीसी की मानी बात
बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि ‘पोशाक संबंधी सभी दिशानिर्देशों’ का पालन करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बीसीसीआई पोशाक से जुड़े आईसीसी के हर नियम का पालन करेगा। उन्होंने कहा कि अन्य टीमें ‘लोगो’ और पोशाक से जुड़े नियमों के संबंध में जो भी करेंगी, हम उसका पूरी तरह से पालन करेंगे।’
सम्बंधित ख़बरें
भारत का टशन देख दंग रह गया पाक, सूर्या ने फिर सलमान से नहीं मिलाया हाथ, बीच मैदान पर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान
Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन
T20 World Cup 2026: मोनांक और संजय की अर्धशतकीय पारी, यूएई ने नामीबिया को दिया 200 रनों का टारगेट
T20 World Cup 2026: कलुगामागे की घातक गेंदबाजी, इटली के सामने नेपाल की टीम 123 रनों पर हुई पस्त
फोटोशूट के लिए रोहित जाएंगे पाकिस्तान?
सैकिया ने हालांकि यह नहीं बताया कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कप्तान के संवाददाता सम्मेलन और आधिकारिक फोटो शूट सहित आईसीसी के टूर्नामेंट पूर्व कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जायेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा आईसीसी मीडिया कार्यक्रमों के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं, यह अभी भी तय नहीं है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी। भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया था और वह अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ खेला जाएगा। वहीं 23 को पाकिस्तान के साथ और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खेला जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
Bcci confirms team india will printed on pakistan name in his jersey on champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के इन 4 राज्यों की स्पेशल कढ़ी के आगे फीके हैं कई पकवान, डिनर में जरूर करें शामिल
Feb 17, 2026 | 12:08 PMBigg Boss Marathi 6: कनफेशन रूम में फटकार, फिर धक्के देकर किया एग्जिट, राखी की विदाई पर उठे सवाल
Feb 17, 2026 | 12:05 PM‘फोर्टिस से भगवंत मान की लाश निकलेगी, बेअंत सिंह जैसा होगा हाल’, खतरनाक केमिकल पोलोनियम देने के दावे से हड़कंप
Feb 17, 2026 | 12:04 PMगैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला
Feb 17, 2026 | 11:59 AMअब दुनिया को भी देगा भारत AI की ताकत! इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गूंजा डिजिटल आत्मनिर्भरता का संदेश
Feb 17, 2026 | 11:57 AMभारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा
Feb 17, 2026 | 11:56 AMकुर्सी संभालते ही तारिक ने यूनुस को दिया झटका…लोकतंत्र में सुधार प्रस्ताव को किया रिजेक्ट, उठा बड़ा कदम
Feb 17, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














