खालिदा जिया के निधन से बांग्लादेश क्रिकेट में शोक की लहर, मंगलवार को BPL का मैच स्थगित
BCB calls off Tuesday's BPL matches: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन से बांग्लादेश क्रिकेट में शोक की लहर, मंगलवार को BPL का सभी मैच स्थगित कर दिया गया। खिलाड़ी और प्रशंसकों ने दुख व्यक्त किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बांग्लादेश प्रीमियर लीग (फोटो-सोशल मीडिया)
BCB calls off Tuesday’s BPL matches following Khaleda Zia’s death: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन मंगलवार को ढाका के एक अस्पताल में हो गया। खालिदा जिया का निधन 80 साल की उम्र में हुआ। जिसके बाद बांग्लादेश में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। यह बांग्लादेश के लिए राष्ट्रीय शोक का समय है। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की वजह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेले जाने वाले मैच स्थगित कर दिए हैं। यह घोषणा खालिदा जिया के निधन के कुछ देर बाद की गई।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “बीसीबी इस देश में क्रिकेट की तरक्की के लिए खालिदा जिया के आशीर्वाद और शुभकामनाओं को शुक्रिया के साथ याद करता है। प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने बांग्लादेश में क्रिकेट के विकास के लिए बहुत सहयोग किया। उनके सहयोग की वजह से ही देश में क्रिकेट की संरचना में सुधार और देश भर में खेल के विकास में मदद मिली। उनके सपने और हौसलों ने आज खेल में हो रही तरक्की का रास्ता बनाने में मदद की।”
बोर्ड ने सम्मान में स्थगित किया आज का मुकाबला
बोर्ड ने कहा, “देश के शोक और बेगम खालिदा जिया की विरासत के सम्मान में, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मंगलवार के मैच स्थगित करने की घोषणा की जाती है। मैचों को रीशेड्यूल किया जाएगा। मैचों की नई तारीखों की जानकारी सही समय पर दी जाएगी।” बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मंगलवार को दो मैच खेले जाने थे। सिल्हट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच 12:30 बजे से सिल्हट टाइटंस और चटगांव रॉयल्स के बीच, जबकि दूसरा मैच ढाका कैपिटल्स और रंगपुर राइडर्स के बीच शाम 5:30 बजे से खेला जाना था।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
यह भी पढ़ें: खालिदा परिवार का राजनीति के साथ खेल जगत में भी रहा है योगदान, बांग्लादेश क्रिकेट को ऐसे दिलाई पहचान
बांग्लादेश में दो बार प्रधानमंत्री रही थी खालिदा जिया
खालिदा जिया दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनका पहला कार्यकाल 1991 से 1996 तक और दूसरा कार्यकाल 2001 से 2006 तक था। खालिदा जिया देश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थीं। वह 1984 से अपने पति द्वारा बनाई गई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष थीं। बांग्लादेश में क्रिकेट के उत्थान में खालिदा जिया और उनके छोटे बेटे अराफात रहमान कोको का अहम योगदान रहा था।
