-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Former Bangladesh Prime Minister Khaleda Zia Has Passed Away
बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन, 20 दिन से वेंटिलेटर पर थीं, 80 की उम्र में ली अंतिम सांस
- Written By: अर्पित शुक्ला
Khaleda Zia News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री की अध्यक्ष खालिदा जिया का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया (Image- Social Media)
Khaleda Zia Passes Away: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष खालिदा जिया का निधन हो गया है। उन्होंने 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में इलाज चल रहा था। खालिदा जिया बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख नेता थीं। उनके निधन की सूचना बीएनपी मीडिया सेल के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से साझा की गई।
वह पिछले कई वर्षों से सीने के संक्रमण, लिवर, किडनी, डायबिटीज, गठिया और आंखों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके परिवारजनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन की पुष्टि की है। खालिदा जिया दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी थीं। पहली बार 1991 से 1996 तक और दूसरी बार 2001 से 2006 के बीच। वह पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की पत्नी थीं। उनके बड़े बेटे और बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारीक रहमान वर्ष 2008 से लंदन में रह रहे थे और इसी महीने बांग्लादेश लौटे हैं। वहीं, उनके छोटे बेटे अराफात रहमान का 2025 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
2018 में 10 साल की सजा मिली थी
खालिदा जिया को 8 फरवरी 2018 को ढाका की विशेष अदालत ने जिया अनाथालय ट्रस्ट के नाम पर सरकारी धन के गबन के मामले में 5 साल की सजा सुनाई थी। इस केस में खालिदा के बेटे तारिक रहमान और अन्य पांच आरोपियों को 10 साल के कठोर कारावास की सजा दी गई थी। इसके साथ ही सभी पर 2.1 करोड़ बांग्लादेशी टका का जुर्माना भी लगाया गया था। तारिक रहमान और दो अन्य आरोपी फैसले के बाद फरार हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
खालिदा जिया ने इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जहां 30 अक्टूबर 2018 को सुनवाई के दौरान उनकी सजा बढ़ाकर 10 साल कर दी गई। इसके बाद खालिदा जिया ने लीव-टू-अपील के जरिए सीधे सुप्रीम कोर्ट में सजा को चुनौती दी थी। हालांकि कानूनी प्रक्रियाओं के चलते यह मामला करीब 5 वर्षों तक लंबित रहा।
शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद मिली रिहाई
शेख हसीना के तख्तापलट के एक दिन बाद, 6 अगस्त 2024 को खालिदा जिया को रिहा किया गया था। इसके बाद वह बेहतर इलाज के लिए लंदन चली गई थीं। वहां लगभग चार महीने रहने के बाद वे 6 मई को बांग्लादेश वापस लौटीं।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में रूक नहीं रहा हिंदुओं पर जुल्म, कट्टरपंथियों ने मंदिरों में लगाई आग, पुलिस भी नाकाम
खालिदा जिया दो बार 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी थीं। वह पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की पत्नी थीं। उनके बड़े बेटे और बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारीक रहमान 2008 से लंदन में रह रहे हैं। वहीं, उनके छोटे बेटे अराफात रहमान का 2025 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
Former bangladesh prime minister khaleda zia has passed away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMRam Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोज
Jul 02, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













