-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bangladesh Announce 16 Member Squad For 2025 Asia Cup In Uae
एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, मेहदी हसन मिराज और शांतो को नहीं मिली जगह
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Bangladesh Team for Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान कर दिया है। लिटन दास के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। इस टीम से महेदी हसन मिराज को बाहर रखा गया है।

बांग्लादेश टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Bangladesh Team for Asia Cup 2025: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश ने टीम की घोषणा कर दी है। भारत, पाकिस्तान और हांगकांग के बाद बांग्लादेश ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है। लिटन दास की कप्तानी में 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। इसके अलावा चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में शामिल किया गया है।
लिटन दास ने हाल के महीनों में घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश को पहली टी20I श्रृंखला में जीत दिलाने के बाद कप्तान के रूप में अपनी जगह बरकरार रखी है। इसके साथ ही वो इस टीम के प्रमुख विकेटकीपर भी होंगे।
तीन साल बाद टीम में लौटे नूरुल हसन
उसके अलावा विकेटकीपर के रूप में नूरुल हसन सोहन को भी टीम में शामिल किया गया है। जो तीन साल बाद टी20 क्रिकेट में टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद एशिया कप के लिए उनकी वापसी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
बांग्लादेश खसरा प्रकोप का कहर, दो बच्चों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 805
बांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!
सैफ हसन की हुई वापसी
वहीं टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सैफ हसन की भी वापसी दो साल बाद हुई है। वो ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते है। यूएई के पिच को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने इससे पहले टाइगर्स के लिए पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और आखिरी बार 2023 एशियाई खेलों में खेले थे।
तेज गेंदबाजी के जिम्मा इन गेंदबाजों के कंधे पर
वहीं इस टीम में तेज गेंदबाजों में मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद को भी शामिल किया गया है। जबकि पूर्व कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को टीम से बाहर रखा गया है। ऑलराउंडर के रूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले मेहदी हसन मिराज को भी इस टीम से बाहर रखा गया है। वहीं उनके साथ सौम्य सरकार, तनवीर इस्लाम और हसन महमूद के साथ स्टैंडबाय में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 के लिए चीन ने किया टीम का ऐलान, पांचवीं बार होगी इस टूर्नामेंट का हिस्सा
ग्रुप बी में है बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश को इस बार मजबूत ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उसके साथ श्रीलंका, अफग़ानिस्तान और हांगकांग जैसी टीमें होंगी। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से यूएई में शुरू होगा और बांग्लादेश अपना पहला मैच 11 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ खेलेगा। टीम का मकसद ग्रुप में टॉप दो में आकर सुपर-फोर में पहुंचना होगा, जहां उसका सामना ग्रुप ए (भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान) की दो सबसे अच्छी टीमों से होगा।
एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन। स्टैंडबाय: सौम्य सरकार, मेहदी हसन मिराज, तनवीर इस्लाम और हसन महमूद।
Bangladesh announce 16 member squad for 2025 asia cup in uae
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














