- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mahedi Hasan Breaks Harbhajan Singh 13 Year Old T20i Record
मेहदी हसन ने तोड़ा हरभजन सिंह का 13 साल पुराना रिकॉर्ड, श्रीलंका में ऐसा करने…
बांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन ने हरभजन सिंह के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मेहदी हसन ने कोलंबो में 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस ग्राउंड पर यह सबसे बेस्ट प्रदर्शन है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मेहदी हसन (फोटो-सोशल मीडिया)
कोलंबो: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेहदी हसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को जीत दिला दी। मेहदी हसन के इस प्रदर्शन से बांग्लादेश ने टी20 सीरीज भी अपने नाम किया। मेहदी हसन ने बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक मैच जीतने वाला गेंदबाज़ी प्रदर्शन किया और इतिहास रच दिया। उन्होंने चार ओवर में चार विकेट चटकाए।
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में महेदी ने चार ओवरों में 11 रन देकर 4 विकेट लिए और इस तरह इस मैदान पर टी20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2012 टी20 विश्व कप में भारत के दिग्गज हरभजन सिंह द्वारा बनाए गए 12 रन देकर 4 विकेट के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
बांग्लादेश ने श्रीलंका में पहला टी20 सीरीज जीता
सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेटों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका ने पहली बार टी20 सीरीज जीतने में कामयाब रही है। बांग्लादेश ने यह मुकाबला 21 गेंद शेष रहते जीत लिया। धीमी पिच मेहदी हसन ने पूरा फायदा उठाया और अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
…तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे, BJP की जीत से बौखलाया बांग्लादेशी मौलाना, तारिक सरकार से कर दी बड़ी मांग
बांग्लादेश में खसरे का तांडव! अब तक 400 से ज्यादा मौतें, क्या यूनुस सरकार की इस चूक ने छीन ली मासूमों की जान?
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
श्रीलंका की शुरुआत रही खराब
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम के बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। पाथुम निसांका ने सबसे अच्छी पारी खेली, लेकिन वह अपने अर्धशतक से एक रन दूर रह गए। उन्होंने 39 गेंदों में 49 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान दासुन शनाका ने 25 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: टी20 सीरीज में बांग्लादेश ने श्रीलंका को चटाई धूल, लिटन दास ने रचा दिया इतिहास
श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 132 रन ही बना सकी। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की। मेहदी हसन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट झटके।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही दमदार
133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 73 रन ठोके। वहीं, कप्तान लिटन दास ने भी 26 गेंदों में 32 रन का उपयोगी योगदान दिया। बांग्लादेश ने लक्ष्य को 16.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से नुवान तुषारा और कमिंदु मेंडिस को 1-1 सफलता मिली, लेकिन वे मैच पर असर नहीं डाल सके।
Mahedi hasan breaks harbhajan singh 13 year old t20i record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
May 12, 2026 | 03:55 PMमुंबई जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी की मांग,वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी
May 12, 2026 | 03:54 PMमुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
May 12, 2026 | 03:51 PMसोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
May 12, 2026 | 03:50 PMसीहोर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! बुजुर्ग किसान को कार में खींच ले गए नकाबपोश; 3 लोगों पर संदेह
May 12, 2026 | 03:48 PMभंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
May 12, 2026 | 03:42 PMHomemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
May 12, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM














