गुजरात की सिर्फ एक जीत से बेंगलुरु और पंजाब प्लेऑफ में पहुंचे, जानिए चौथी टीम का समीकरण
गुजरात की जीत के बाद आरसीबी और पंजाब किंग्स ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब ऐसे में चौथी टीम के प्लेऑफ का समीकरण बहुत दिलचस्प बन रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट
आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप का अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने एतिहासिक अंदाज में जीत दर्ज की। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने मौजूदा सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं, इसका सीधा-सीधा फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को मिलते हुए दिखा। अब इन दोनों टीमों ने भी आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
इससे पहले 59वें मुकाबले तक किसी भी टीम के लिए आईपीएल में प्लेऑफ की तस्वीर साफ नहीं हो पाई थी। लेकिन गुजरात के जीतते ही आरसीबी और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई।
गुजरात की जीत से RCB और PBKS प्लेऑफ में
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को भी प्लेऑफ का टिकट मिला। अब प्लेऑफ की रेस के लिए मुंबई इंडिंयस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच जंग होगी। इस दौरान मुंबई के पास दो मैच शेष हैं, जिसमें उसका मुकाबला दिल्ली के खिलाफ होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
गुजरात की जीत के बाद उसके खाते में 18 प्वाइंट्स आ चुके हैं। जबकि आरसीबी और पंजाब किंग्स के 17-17 अंक हैं। वहीं, चौथे नंबर पर काबिज मुंबई इंडियंस के 14 प्वाइंट्स हैं। जबकि दिल्ली के पास 13 और लखनऊ के पास 10 अंक हैं।
ये है समीकरण
ऐसे में मुंबई इंडियंस दो के पास मौका है कि वो 18 अंक हासिल कर सकती है। ऐसे हालात में दिल्ली और लखनऊ दोनों ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे। लेकिन मुंबई ने दिल्ली को हरा दिया, जिसके बाद वो पंजाब से हार गई तो फिर भी वो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी। हालांकि इस स्थिते में उसका रन रेट बेहतर होना चाहिए।
दूसरी तरफ दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। अगर उसे एक मैच में हार मिली तो उसके 15 अंक होंगे। ऐसे स्थिति में दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
गिल और साई के तूफान में उड़ी दिल्ली, गुजरात IPL 2025 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी
अगर बात करें लखनऊ की, तो यदि वो सभी मैच भी जीत जाती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। एसी सूरत में उसे प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलेगा। लखनईऊ के लिए मुंबई की दो मैच में हार जरूरी है। जबकि दिल्ली को पंजाब के साथ हार मिले। अगर ऐसा होता है तो फिर लखनऊ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
