-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Babar Azam Dropped From Pakistan Team For Zimbabwe Tour
पीसीबी बन गया बाबर आजम का दुश्मन! जिम्बाब्वे दौरे से भी दिखाया बाहर का रास्ता
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है। जिसके लिए टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

बाबर आजम (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। जहां पाकिस्तान ने दूसरे और तीसरे मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए सीरीज अपने नाम कर लिया है। इस दोनों मुकाबलों से पाकिस्तान की टीम से बाबर आजम बाहर रहे थे। ऐसे में अब एक बार फिर बाबर के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नाइंसाफी की है।
दरअसल, पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है। जिसके लिए टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। इतना ही नहीं बाबर के साथ ही नसीम शाह और शाहिन शाह अफरीदी को भी जिम्बाब्वे दौरे से बाहर कर दिया है।
🚨 BABAR AZAM DROPPED…!!!! 🚨 – Babar Azam dropped from Pakistan Team for Zimbabwe Tour. pic.twitter.com/wRh0j0h2uf — Tanuj Singh (@ImTanujSingh) October 27, 2024
जानकारी के लिए बात दें कि बाबर आजम, नसीम शाह और शाहिन शाह अफरीदी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। उनके खराब फॉर्म की वजह से पाकिस्तान बोर्ड ने यह फैसला लिया था। लेकिन अब सवाल है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में शामिल करने के बाद इन तीनों खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे से बाहर क्यों किया गया है?
गौरतलब हो कि पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है। जहां टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन ही मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान 4-18 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगा। फिर टीम 24 नवंबर से 5 दिसंबर जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। इन दौरों के लिए टीम का ऐलान हो गया है, लेकिन फिलहाल कप्ताम कौन है इसकी घोषणा नहीं हुई है। PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी आज रविवार को 3:30 बजे लाहौर में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के जरिए कप्तान का ऐलान करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
बांग्लादेश के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, पाकिस्तान पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराया
🚨 Announcing Pakistan’s squads for the Australia and Zimbabwe tours 🚨 Read more ➡️ https://t.co/vzc7iFBINJ#AUSvPAK | #ZIMvPAK pic.twitter.com/l66VW259EA — Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 27, 2024
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम: अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम, उस्मान खान।
यह भी पढ़ें- टीम को मिली शर्मनाक हार तो गंभीर हो गया मामला, क्रिकेट बोर्ड ने हेड कोच को किया बर्खास्त
जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद डेनियल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी और तैयब ताहिर।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम: अहमद डेनियल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफियान मोकीम, तैय्यब ताहिर और उस्मान खान।
Babar azam dropped from pakistan team for zimbabwe tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: जेन जी का बढ़ता आक्रोश, युवाओं के सवालों से घिरती व्यवस्था
Jul 22, 2026 | 11:55 AMरीवा RTO में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, सालों से जमे बिचौलियों पर कार्रवाई, अनधिकृत लोगों को परिसर से खदेड़ा
Jul 22, 2026 | 11:54 AMतीसरी मुंबई, मेट्रो से समृद्धि महामार्ग तक, देवेंद्र फडणवीस के वो फैसले जिसने बदली महाराष्ट्र की तस्वीर
Jul 22, 2026 | 11:48 AMयूपी बोर्ड में अब उत्तर पुस्तिकाओं का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन, 195 शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
Jul 22, 2026 | 11:43 AMएमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AMबेटे की चिंता है, पर पीछे नहीं हटने देंगे; संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता का बयान
Jul 22, 2026 | 11:40 AMदिल्ली पुलिस के खिलाफ नहीं होगा एक्शन? सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- समय बर्बाद न करें
Jul 22, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














