IPL 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर
Ayush Mhatre Out Of IPL 2026: आईपीएल 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण बाकी बचे हुए मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आयुष म्हात्रे (फोटो-सोशल मीडिया)
Ayush Mhatre Ruled Out Of IPL 2026: आईपीएल 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को करारा झटका लगा है। टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक रूप से साझा की है। म्हात्रे को पिछले मुकाबले में हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी। जिसके बाद अब वो बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।
आयुष म्हात्रे को यह चोट 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान बल्लेबाज़ी करते समय लगी, जब उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस हुई। इसके बाद उनकी बल्लेबाज़ी प्रभावित हुई और उन्हें मैदान पर काफी संघर्ष करना पड़ा। इस सीजन में म्हात्रे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए पहले छह मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी फॉर्म टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही थी, लेकिन अब उनके बाहर होने से मिडिल ऑर्डर पर बड़ा असर पड़ सकता है।
CSK ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए यह जानकारी दी। आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बैटिंग करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। आयुष की चोट के लिए 6-12 हफ़्ते के रिहैबिलिटेशन पीरियड की जरूरत होगी। हम आयुष के जल्दी ठीक होने की दुआ करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
‘मुंबई इंडियंस के खिलाफ हमारे मिडिल ऑर्डर की पोल खुल गई’, Matthew Hayden ने हार के बाद बल्लेबाजों को लताड़ा
आखिर क्यों पहले ओवर में हार्दिक पांड्या को आई Jasprit Bumrah की याद, कप्तान ने राज से उठाया पर्दा
Tilak Varma ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने
Official Announcement Ayush Mhatre has been ruled out of the remainder of IPL 2026 due to a left hamstring injury sustained while batting during the match against Sunrisers Hyderabad on April 18. Ayush's injury will require a rehabilitation period of 6-12 weeks. We wish Ayush… pic.twitter.com/7bGrFvqjY9 — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 21, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे का चोट के कारण बाहर होना बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि मुंबई के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने मौजूदा सीज़न में शानदार फॉर्म दिखाया था। आईपीएल 2026 के पहले छह मैचों में उन्होंने कुल 201 रन बनाए थे, जिसमें लगातार प्रभावशाली पारियां शामिल रहीं। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में उन्होंने पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्रमशः 73 और 59 रनों की अहम पारियां खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। उनकी यह निरंतरता CSK के टॉप ऑर्डर की रीढ़ बनती जा रही थी।
यह भी पढ़ें: ‘मुंबई इंडियंस के खिलाफ हमारे मिडिल ऑर्डर की पोल खुल गई’, Matthew Hayden ने हार के बाद बल्लेबाजों को लताड़ा
उर्विल पटेल को मिल सकता है मौका
अब उनके बाहर होने के बाद टीम को बल्लेबाज़ी संयोजन में बदलाव करना होगा। संभावित रूप से उर्विल पटेल को उनकी जगह नंबर 3 पर जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो शेष मुकाबलों में टीम की पारी को संभालने का प्रयास करेंगे।
