-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australian Players Mock Indian Team For No Handshake Before Odi Series
कंगारूओं ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, AUS खिलाड़ियों ने Asia Cup में नो हैंडशेक मूव पर कसा तंज
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया के Kayo Sports ने भारत की 'नो हैंडशेक' पॉलिसी का मजाक उड़ाते हुए वीडियो जारी किया, जिसे भारत-पाक मैच से जोड़कर असंवेदनशील बताया गया। विवाद बढ़ने पर वीडियो हटा दिया गया।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने नो हैंडशेक पर कसा तंज (फोटो- सोशल मीडिया)
Australia Cricket Team Promo Video: ऑस्ट्रेलिया के स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Kayo Sports का एक प्रोमोशनल वीडियो इस वक्त विवादों में है। यह वीडियो भारत के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रिलीज किया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भारत की पाकिस्तान के खिलाफ अपनाई गई ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’ पर तंज कसा। वीडियो को अब डिलीट कर दिया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बवाल मच गया है।
नो हैंडेशेक मामले पर टीम इंडिया का उड़ाया मजाक
इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के कई मशहूर क्रिकेटर जैसे जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और महिला टीम की खिलाड़ी ग्रेस हैरिस शामिल थीं। वीडियो की शुरुआत एंकर इयान हिगिंस के बयान से होती है, जहां वह कहते हैं कि “हम जानते हैं कि भारत हमारे यहां आने वाला है, लेकिन हमने उनकी एक कमजोरी खोज ली है।” इसके बाद को-होस्ट सैम पेरी हाथ मिलाने का इशारा करते हुए कहते हैं, “उन्हें पारंपरिक हैंडशेक का शौक नहीं है, तो क्यों न हम उन्हें गेंद फेंकने से पहले ही असहज कर दें?”
इसके बाद वीडियो में खिलाड़ियों ने अलग-अलग तरीके से अभिवादन के मजेदार विकल्प दिखाए। ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने ‘फिस्ट बंप’ का हास्यास्पद प्रयास किया, जबकि महिला क्रिकेटर ग्रेस हैरिस और सोफी मोलिन्यूक्स ने रचनात्मक और मजाकिया अंदाज में कई तरह के जेस्चर किए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने ‘फिंगर इन द आइस कप’ वाला जेस्चर सुझाया, जो ट्रैविस हेड के मशहूर सेलिब्रेशन से जुड़ा है। वहीं, महिला कप्तान एलिसा हीली ने अपने लोकप्रिय ‘हीली हैंड्स’ जेस्चर का जिक्र किया।
सम्बंधित ख़बरें
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
AUS players pre-India clip mocks India no-handshake theatre vs Pak. Why Aussie media & players laughing at stance sold as national pride? @BCCI @JayShah @GautamGambhir @narendramodi @ICC @MithunManhas @vikrantgupta73 @rawatrahul9 @mufaddal_vohra @PadmajaJoshi @ShivAroor pic.twitter.com/lSbuyhEcui — Maham Fazal (@MahamFazal_) October 14, 2025
विवाद के बाद हटाया गया वीडियो
हालांकि वीडियो को हास्यपूर्ण तरीके से तैयार किया गया था, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैन्स ने इसे असंवेदनशील और अपमानजनक बताया। बढ़ते विरोध के बाद Kayo Sports को यह वीडियो हटाना पड़ा। इस विवाद के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे और टी20 सीरीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की इस सीरीज में शुभमन गिल वनडे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद वापसी करेंगे। टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे।
ये भी पढ़ें: KING के आगे नतमस्तक हुए ‘हिटमैन’, रोहित ने झुकाया सिर-विराट ने दी मुस्कान, देखें दिल छूने वाला VIDEO
दरअसल, ‘नो हैंडशेक’ विवाद की जड़ एशिया कप से जुड़ी है, जब सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार किया था। बाद में उन्होंने कहा था कि यह कदम पहलगाम आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए उठाया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने इस पर आईसीसी में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। वहीं, भारत ने भी पाक खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के उकसाने वाले सेलिब्रेशन पर आपत्ति जताई थी।
Australian players mock indian team for no handshake before odi series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kriti Sanon Birthday: मॉडलिंग में मिली फटकार से टूटी थीं कृति, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की नेशनल अवॉर्ड विनर स्टार
Jul 27, 2026 | 07:30 AMघायल आरोपी जेल पहुंचते ही हुए ठीक, जेल के बाहर से वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल
Jul 27, 2026 | 07:29 AMLord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
Jul 27, 2026 | 07:24 AMफडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
Jul 27, 2026 | 07:00 AMरूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप
Jul 27, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 27 जुलाई LIVE: संसद में परीक्षा कानून संशोधन बिल होगा पेश, CWG में राजा मुथुपांडी ने जीता रजत
Jul 27, 2026 | 06:55 AMकई दिनों की उमस से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट; महीने के अंत तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान
Jul 27, 2026 | 06:51 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














