KING के आगे नतमस्तक हुए 'हिटमैन', रोहित ने झुकाया सिर-विराट ने दी मुस्कान, देखें दिल छूने वाला VIDEO

Rohit Sharma and Virat Kohli: टीम इंडिया का वनडे स्क्वॉड ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुका है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। जो कि 19, 23 व 25 अक्टूबर को होंगे।
रोहित शर्मा और विराट कोहली का वीडियो हुआ वायरल
विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है। टीम को वहां तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं, जिनकी शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली पहली बार भारत के लिए खेलते नजर आएंगे।

रोहित-विराट पहले टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आईपीएल 2025 के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों प्रतिस्पर्धी मैच खेलेंगे। रोहित और कोहली दिल्ली से पूरी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा विराट कोहली को झुकते हुए नमस्कार करते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित ने झुकाया सिर विराट ने बस से दी मुस्कान

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब रोहित शर्मा बस में बस की तरफ जा रहे थे, वहां पहले से ही विराट कोहली मौजूद थें। ऐसे में जब रोहित शर्मा ने विराट कोहली को देखा तो बड़ी ही सादगी के साथ उन्होंने सिर झुकाया और नमस्कार किया। वहीं, बस के अंदर बैठे विराट कोहली ने रोहित शर्मा को देख शानदार अंदाज में मुस्कान दी। अब इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद आ रहे हैं, जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

विराट कोहली लंदन से दिल्ली पहुंचे, जहां वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वहीं, रोहित शर्मा मुंबई से दिल्ली आए। इसके अलावा, श्रेयस अय्यर भी टीम के साथ जुड़ते ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। टीम के अन्य सदस्य पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे और सभी खिलाड़ी अब दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर चुके हैं।

IND-AUS के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम

  • पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ
  • दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड
  • तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com