- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australian Cricketer Damien Martyn Returns Home After Miracle Recovery
‘मैं वापस आ गया हूं…’, फिट होकर घर लौटे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेमियन मार्टिन; फैंस को कहा शुक्रिया
Damien Martyn: ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी डेमियन मार्टिन कोमा से बाहर आकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

डेमियम मार्टिन (फोटो-सोशल मीडिया)
Damien Martyn Returns Home: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एवं 2003 विश्व विजेता टीम के सदस्य डेमियन मार्टिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वो गंभीर बीमारी के कारण कोमा में चल गए थे। हालांकि, अब वो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट करते हुए बीमारी के दौरान लोगों से मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया है।
डेमियन मार्टिन ने एक्स पर लिखा, “यह पोस्ट मेरे परिवार, दोस्तों और उन सभी लोगों के लिए धन्यवाद के रूप में है जिन्होंने मुझसे संपर्क किया। 27 दिसंबर 2025 को जब मेनिनजाइटिस ने मेरे दिमाग पर कब्जा कर लिया, और मुझे पता भी नहीं चला कि मुझे इस भयानक बीमारी से लड़ने में मदद के लिए 8 दिनों के लिए पैरालाइज्ड कोमा में रखा गया था। जीवित रहने का अवसर 50/50 था।”
उन्होंने लिखा, “मैं 8 दिन बाद इंड्यूस्ड कोमा से बाहर आ गया। न चल पा रहा था और न बोल पा रहा था। फिर भी उसके 4 दिन बाद, डॉक्टरों को यकीन नहीं हो रहा था, मैं चला, मैंने बात की और उन सभी को साबित कर दिया कि मुझे अपनी रिकवरी शुरू करने के लिए हॉस्पिटल से छुट्टी क्यों मिलनी चाहिए। घर आकर, बीच पर, रेत पर अपने पैर रखकर और उन सभी लोगों को धन्यवाद देकर बहुत खुश हूं जिन्होंने मेरे और मेरे परिवार के लिए अपने अटूट सपोर्ट में मदद की।”
सम्बंधित ख़बरें
भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल तो दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, ‘U-Turn’ वाला तंज भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
‘हमने अपना होमवर्क…’, नामीबिया पर जीत के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का बड़ा दावा
T20 World Cup 2026 में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हराया, सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा
मांजरेकर को भारी पड़ा दोस्ती का पाठ, भारत-पाक मैच से पहले No Handshake पर जताई आपत्ती, फैंस ने दिया जवाब
This post is A BIG thank you to ALL my family, friends and so many other people who have reached out to me! On the 27th of December 2025 my life was taken out of my hands…when meningitis took over my brain, & unbeknownst to me I was placed into a paralysed coma for 8 days to… pic.twitter.com/3Mt3DS6MZY — Damien Martyn🏏 (@damienmartyn) January 17, 2026
मार्टिन ने लिखा, “इस अनुभव ने मुझे याद दिलाया है कि जिंदगी कितनी नाजुक है, कितनी जल्दी सब कुछ बदल सकता है, और समय कितना कीमती है। इस दुनिया में बहुत सारे शानदार लोग हैं। पैरामेडिक्स, डॉक्टर और नर्स (गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में), परिवार, दोस्त, और ऐसे लोग जिन्हें मैं जानता भी नहीं था। मुझे लगता है कि मैं पिछले 3 हफ्तों में इन सभी शानदार लोगों से मिला, या वे प्यार और समर्थन के संदेश के जरिए मुझ तक पहुंचे।”
यह भी पढ़ें: BBL में स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ते हुए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने लिखा, मैं आप सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं। धन्यवाद। 2026 लाओ, मैं वापस आ गया हूं। डेमियन मार्टिन 2003 में ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। फाइनल में उन्होंने नाबाद 88 रन की पारी खेली थी।
डेमियन मार्टिन का करियर
54 साल के डेमियन मार्टिन ने 1992 से 2006 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट खेले। वे स्टीव वॉ की टीम के अहम खिलाड़ी बन गए। 2006 में उन्होंने संन्यास लिया था। टेस्ट में उन्होंने 46.37 की औसत से 13 शतक लगाते हुए 4,406 रन बनाए। 208 वनडे की 182 पारियों में 4 शतक और 37 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 40.80 की औसत से 5,346 रन बनाए। वहीं 4 टी20 मैचों में उन्होंने 120 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 96 रन था। संन्यास के बाद मार्टिन कुछ समय के लिए बतौर कमेंटेटर नजर आए थे।
Australian cricketer damien martyn returns home after miracle recovery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जमात की हार पर आगबबूला हुए कट्टरपंथी…चुनाव के बाद काली मंदिर पर किया हमला, हिंदुओं ने जारी किया VIDEO
Feb 16, 2026 | 07:53 AMभारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल तो दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, ‘U-Turn’ वाला तंज भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
Feb 16, 2026 | 07:48 AMहोली पर पुणे से दानापुर, गोरखपुर, नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बढ़ाए फेरे
Feb 16, 2026 | 07:46 AMउरण में ‘कांपी’ धरती: औद्योगिक क्षेत्र में भूकंप के लगे झटके, गैस प्लांट के करीब हलचल से हाई-अलर्ट पर प्रशासन!
Feb 16, 2026 | 07:46 AMनागपुर मनपा का बजट संकट में; सरकार के पास फंसे ₹450 करोड़, कैसे चलेगा विकास का चक्का?
Feb 16, 2026 | 07:32 AMWardrobe Tips: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? अलमारी में कपड़े ठूंसने से पहले जान लें ये 5 तरीके
Feb 16, 2026 | 07:30 AMनवभारत संपादकीय: निवृत्ति के 20 साल बाद तक, किताब लिखने पर रोक
Feb 16, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM













