-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Steve Smith Becomes 1st Batter With Most Centuries In Bbl
BBL में स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ते हुए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Steve Smith: बिग बैश लीग में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

स्टीव स्मिथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Steve Smith Breaks David Warner’s BBL Record: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को बिग बैश लीग (BBL) में इतिहास रच दिया। सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज डर्बी मुकाबले में स्मिथ ने अपना चौथा बीबीएल शतक जड़ते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया।
इस शतक के साथ ही स्मिथ ने डेविड वॉर्नर और बेन मैकडरमॉट को पीछे छोड़ दिया। उनकी विस्फोटक पारी में पांच चौके और नौ छक्के शामिल थे, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 238.09 रहा। रन चेज के दौरान स्मिथ ने रयान हैडली के एक ओवर में 32 रन बटोरे, जिसमें लगातार चार छक्के और एक चौका शामिल था। यह ओवर बीबीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।
बीबीएल में स्टीव स्मिथ का करियर
स्टीव स्मिथ ने अब तक सिडनी सिक्सर्स के लिए 36 मैचों की 35 पारियों में 1,318 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.81 और स्ट्राइक रेट लगभग 151 रहा है, जिसमें चार शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। स्मिथ 2011 से सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि स्मिथ ने सिर्फ पांच दिन पहले ही बीबीएल में वापसी की थी, जब उन्होंने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ बिना किसी नतीजे वाले मुकाबले में 19 रन* बनाए थे। उनके इस शतक ने न सिर्फ सिक्सर्स को मजबूती दी, बल्कि बीबीएल इतिहास में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
मुकाबले का हाल
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सिडनी सिक्सर्स ने 6 विकेट पर 189 रन बनाए। टीम को मैथ्यू गिल्क्स और कप्तान डेविड वॉर्नर ने तेज़ शुरुआत दिलाई और दोनों ने 5.3 ओवरों में 56 रन जोड़े। गिल्क्स 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद वॉर्नर ने पारी संभाली और 65 गेंदों में 4 छक्कों व 11 चौकों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए। निक मैडिनसन ने 16 गेंदों में 26 रन और डेनियल सेम्स ने 4 गेंदों में नाबाद 10 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से सैम करन ने 3 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: ICC Under-19 World Cup में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ खोला खाता, आयरलैंड को 8 विकेटों से रौंदा
लक्ष्य का पीछा करते हुए सिडनी थंडर ने 17.2 ओवरों में जीत दर्ज की। स्टीव स्मिथ और बाबर आज़म ने दूसरे विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की। बाबर ने 47 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने 42 गेंदों में 9 छक्कों और 5 चौकों के साथ 100 रन की विस्फोटक पारी खेली। स्मिथ ने एक ओवर में 32 रन कूटे, जो बीबीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर रहा। स्मिथ की पारी से सिडनी थंडर पांच विकेट से जीत दर्ज कर ली।
Steve smith becomes 1st batter with most centuries in bbl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
Jul 26, 2026 | 04:56 PMAkola News: पातुर में बीज अंकुरित नहीं होने पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज
Jul 26, 2026 | 04:55 PMठाणे में NCP का विशेष उपक्रम, अजित पवार की जयंती पर गुणवंत विद्यार्थियों का सम्मान एवं मार्गदर्शन
Jul 26, 2026 | 04:52 PMजेन Z प्रदर्शन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- युवाओं के कंधे का इस्तेमाल कर देश को कमजोर करने की कोशिश
Jul 26, 2026 | 04:43 PMभंडारा में 47 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर ₹29.78 करोड़ बिजली बिल बकाया, 30 हजार कनेक्शन कटे
Jul 26, 2026 | 04:41 PMमुंबईकरों को बड़ी सौगात, महालक्ष्मी में बन रहा देश का पहला ट्रैवेलेटर स्काईवॉक, 90% काम पूरा
Jul 26, 2026 | 04:37 PMवर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
Jul 26, 2026 | 04:26 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














