कैमरून ग्रीन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Cameron Green Creates History: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने 47 गेंदों पर शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
कैमरून ग्रीन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
कैमरून ग्रीन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Cameron Green Creates History: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने इतिहास रच दिया। कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया में वनडे मैचों में 50 गेंदों से कम में शतक बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इसके साथ ही ग्रीन ने मैक्सवेल को भी पीछे छोड़ दिया है।

कैमरून ग्रीन ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया में यह सबसे तेज शतक है। वहीं ग्रीन का 47 गेंदों में बनाया गया शतक किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा वनडे में दूसरे सबसे वनडे शतक भी है। ग्रीन से पहले ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज वनडे शतक बनाने का रिकॉर्ड मैक्सवेल के नाम था। 8 मार्च 2015 को सिडनी में खेले गए ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच के दौरान मैक्सवेल ने 51 गेंदों में शतक पूरा किया था।

सबसे तेज वनडे शतक (ऑस्ट्रेलिया में)

खिलाड़ी टीम गेंदें विपक्षी टीम स्थल दिनांक
कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया 47 दक्षिण अफ्रीका मैके 24 अगस्त 2025
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 51 श्रीलंका सिडनी 8 मार्च 2015
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 52 वेस्टइंडीज सिडनी 27 फरवरी 2015
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 62 भारत सिडनी 27 नवंबर 2020
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 62 भारत सिडनी 29 नवंबर 2020

वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान ने 18 जनवरी 2015 को जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों में 100 रन का आंकड़ा पार किया था। वहीं इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नाम भी शामिल है। मैक्सवेल 40 गेंदों पर वनडे में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

वनडे मैचों में सबसे तेज शतक

खिलाड़ी टीम गेंदें विरोधी टीम स्थल दिनांक
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 31 वेस्टइंडीज जोहान्सबर्ग 18 जनवरी 2015
कोरी एंडरसन न्यूज़ीलैंड 36 वेस्टइंडीज क्वीन्सटाउन 1 जनवरी 2014
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 37 श्रीलंका नैरोबी 4 अक्टूबर 1996
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 40 नीदरलैंड नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2023
आसिफ खान यूएई 41 नेपाल कीर्तिपुर 16 मार्च 2023
मार्क बाउचर दक्षिण अफ्रीका 44 ज़िम्बाब्वे पॉटचेफ्स्ट्रूम 20 सितंबर 2006
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 45 बांग्लादेश ढाका 9 अक्टूबर 1999
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 45 भारत कानपुर 15 अप्रैल 2005
जेसी राइडर न्यूज़ीलैंड 46 वेस्टइंडीज क्वीन्सटाउन 1 जनवरी 2014
जोस बटलर इंग्लैंड 46 पाकिस्तान दुबई 20 नवंबर 2015
जोस बटलर इंग्लैंड 47 नीदरलैंड एम्स्टेलवीन 17 जून 2022
कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया 47 दक्षिण अफ्रीका मैके 24 अगस्त 2025

तीसरे वनडे में कैमरून ग्रीन ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से कुल 118 रन बनाए। उन्होंने एलेक्स कैरी के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 164 रनों की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो विकेट के नुकसान पर 431 रनों तक पहुंचाया। मैके में बनाया गया 431 रन ऑस्ट्रेलिया में खेले गए किसी भी मैच का सर्वोच्च वनडे स्कोर है। इससे पहले का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 4 मार्च 2015 को पर्थ के WACA में अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाया गया 417/6 का स्कोर था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com