भारत के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, पैट कमिंस को नहीं मिली जगह

Australia announced Squads: भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। चोट के कारण पैट कमिंस को जगह नहीं मिली है।
भारत के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, पैट कमिंस को नहीं मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Australia Name ODI And T20I Squads For India Series: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित कर दी गई है। भारतीय टीम को वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज और पहले दो टी20 मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। मिचेल मार्श की कप्तानी में वनडे टीम घोषित की गई है। इस टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है। स्टार्क के अलावा, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ और मैथ्यू शॉर्ट को भी 19 अक्टूबर से भारत के खिलाफ होने वाली 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

पैट कमिंस को नहीं मिली जगह

इस टीम में पैट कमिंस को चोट के चलते टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं मार्नस लाबुशेन को भी जगह नहीं मिली है। स्टीव स्मिथ को भी वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नाथन एलिस और जोश इंग्लिस को शामिल किया गया है, जबकि कैरी और जोश फिलिप को बाहर रखा गया है। टी20आई सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होगा।

जॉर्ज बेली ने क्या कहा?

चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने बताया कि हमने केवल वनडे सीरीज और T20I सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए ही टीम का चयन किया है, ताकि खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट और आगामी टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए भी पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि टी20 टीम में ज़्यादातर खिलाड़ी सीरीज के दौरान उपलब्ध रहेंगे, क्योंकि यह टीम अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का एक अहम हिस्सा है।

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा।

पहले दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे शेड्यूल

  • पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ
  • दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड
  • तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 शेड्यूल

  • पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय: 29 अक्टूबर, कैनबरा
  • दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
  • तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: नवंबर 2, होबार्ट
  • चौथा टी20 मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
  • पांचवां टी20 मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com