एशिया कप के लिए फैंस को लेना होगा इस ऐप का सब्सक्रिप्शन, जानें कब और कहां देख सकते हैं मुकाबले
Asia Cup 2025 Live Streaming: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। सभी मैच रात 8 बजे से होंगे। लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध होगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया)
When And Where To Watch Asia Cup 2025: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से दुबई और अबु धाबी में हो रही है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अबु धाबी में खेला जाएगा। वहीं 10 सितंबर को भारत को यूएई का मुकाबला होगा। यह मुकाबला दुबई में होगा।
एशिया कप से कल से शुरू होने जा रही है। ऐसे में दर्शकों को उत्सुकता रहती है कि यह टूर्नामेंट कहां टेलिकास्ट होगा और कैसे इन मुकाबले को देख सकते हैं। आपको बता दें कि एशिया का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर नहीं होगा। ऐसे में आपको इस टूर्नामेंट के मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।
आईए जानते हैं कि एशिया कप कब से और कितने बजे से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का शेड्यूल क्या है। कब कौन सी टीमें आपस में भिड़ेंगी। इसके अलावा सुपर-4 का मुकाबला कब से शुरू होगा और इस टूर्नामेंट का फाइनल कब खेला जाएगा। सारी जानकारी आपको इस खबर में मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
नागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
IPL 2026: रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन; लगा भारी जुर्माना
कब खेला जाएगा एशिया कप का पहला मैच?
एशिया कप का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मंगलवार यानि 9 सितम्बर को खेला जाएगा। यह मुकाबला अबु धाबी में खेला जाएगा।
कितने बजे से खेला जाएगा एशिया कप का मैच?
एशिया कप के सभी मुकाबले भारतीय समयनुसार रात 8 बजे से खेले जाएंगे। वहीं टॉस 7.30 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे एशिया कप के मैच?
एशिया कप 2025 के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए सभी 8 देशों ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, देखें किस टीम में किसको मिली जगह
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
एशिया कप टूर्नामेंट के सभी मैच फोन या लैपटॉप पर ऐप के जरिए देख सकते हैं। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी। हालांकि, इसके लिए आपको सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
कब से खेला जाएगा सुपर-4 का मुकाबला?
एशिया कप में सुपर-4 का मुकाबला 20 सितंबर से खेला जाएगा। वहीं 9 से 19 सितंबर तक इस टूर्नामेंट का लीग राउंड खेला जाएगा। दो ग्रुप में टॉप की दो-दो टीमें सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करेगी।
कब खेला जाएगा एशिया कप का फाइनल?
एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। सुपर-4 की टॉप दो टीमों के बीच फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा।
एशिया कप का शेड्यूल और टाइमिंग
| तारीख | दिन | समूह | टीम 1 | टीम 2 | स्थान | प्रारंभ समय (IST) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 9 सितंबर | मंगलवार | B | अफ़गानिस्तान | हांगकांग | अबू धाबी | 8:00 PM |
| 10 सितंबर | बुधवार | A | भारत | UAE | दुबई | 8:00 PM |
| 11 सितंबर | गुरुवार | B | बांगलादेश | हांगकांग | अबू धाबी | 8:00 PM |
| 12 सितंबर | शुक्रवार | A | पाकिस्तान | ओमान | दुबई | 8:00 PM |
| 13 सितंबर | शनिवार | B | बांगलादेश | श्रीलंका | अबू धाबी | 8:00 PM |
| 14 सितंबर | रविवार | A | भारत | पाकिस्तान | दुबई | 8:00 PM |
| 15 सितंबर | सोमवार | A | UAE | ओमान | अबू धाबी | 5:30 PM |
| 15 सितंबर | सोमवार | B | श्रीलंका | हांगकांग | दुबई | 8:00 PM |
| 16 सितंबर | मंगलवार | B | बांगलादेश | अफ़गानिस्तान | अबू धाबी | 8:00 PM |
| 17 सितंबर | बुधवार | A | पाकिस्तान | UAE | दुबई | 8:00 PM |
| 18 सितंबर | गुरुवार | B | श्रीलंका | अफ़गानिस्तान | अबू धाबी | 8:00 PM |
| 19 सितंबर | शुक्रवार | A | भारत | ओमान | अबू धाबी | 8:00 PM |
| 20 सितंबर | शनिवार | सुपर फोर | B1 | B2 | दुबई | 8:00 PM |
| 21 सितंबर | रविवार | सुपर फोर | A1 | A2 | दुबई | 8:00 PM |
| 23 सितंबर | मंगलवार | सुपर फोर | A2 | B1 | अबू धाबी | 8:00 PM |
| 24 सितंबर | बुधवार | सुपर फोर | A1 | B2 | दुबई | 8:00 PM |
| 25 सितंबर | गुरुवार | सुपर फोर | A2 | B2 | दुबई | 8:00 PM |
| 26 सितंबर | रविवार | सुपर फोर | A1 | B1 | दुबई | 8:00 PM |
| 28 सितंबर | मंगलवार | फाइनल | दुबई | 8:00 PM |
भारतीय टीम का शेड्यूल
दुबई स्थित दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रविवार 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 के हाई-वोल्टेज मैच की मेजबानी करेगा। यह मुकाबला भी रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारत का एशिया कप 2025 का पहला ग्रुप ए मैच संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ भी 10 सितंबर को दुबई में ही होगा और ओमान के खिलाफ ग्रुप चरण का आखिरी मैच 19 सितंबर को अबू धाबी में खेला जाएगा।
