Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Asia Cup 2025 Final: गावस्कर ने दिया सूर्या को ‘गुरु मंत्र’, पाकिस्तान पर रन बरसाने की पूरी तैयारी!

Big Advice for Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 में सूर्या का प्रदर्शन फीका रहा, लेकिन फाइनल से पहले सुनील गावस्कर ने उन्हें खास गुरु मंत्र दिया है, जिससे उनके बल्ले से रन बरसने की उम्मीद बढ़ गई है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Sep 27, 2025 | 02:08 PM

सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल क्रिकेट फैंस के लिए किसी महायुद्ध से कम नहीं होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया है और लगातार जीत दर्ज की है। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं चला। ऐसे में खिताबी मुकाबले में उनसे बड़ी भूमिका की उम्मीद की जा रही है। इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने सूर्या को खास सलाह दी है, जिसे अपनाकर वे बड़े मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

सूर्या को मिला गुरु मंत्र

सुनील गावस्कर ने फाइनल से पहले स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत में कहा कि सूर्यकुमार यादव को पिच पर सेट होने के लिए थोड़ा वक्त लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “कोई शक नहीं कि सूर्या बेहतरीन खिलाड़ी हैं। लेकिन उन्हें शुरुआत में तीन-चार गेंदें लेकर हालात समझने चाहिए। पेस, बाउंस और टर्न का अंदाजा तभी लग पाएगा जब आप खुद क्रीज़ पर हों। ड्रेसिंग रूम से चीजें अलग नजर आती हैं, लेकिन मैदान पर असली तस्वीर सामने आती है। कई बार बल्लेबाज जल्दबाजी में सोचना शुरू कर देते हैं कि पिच आसान है, जबकि ऐसा नहीं होता। इसलिए नेचुरल गेम शुरू करने से पहले थोड़ा समय लेना जरूरी है।”

सूर्या पर होगी खास नजर

एशिया कप 2025 में अब तक सूर्यकुमार यादव बड़े स्कोर नहीं बना पाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में तो वे बिना खाता खोले आउट हो गए थे। यही वजह है कि अब फाइनल में उनकी बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए अहम होगी। भारतीय टीम लगातार दबदबा बनाए हुए है और पाकिस्तान को पहले ही दो बार मात दे चुकी है। लेकिन फाइनल जैसे बड़े मैच में कप्तान की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

ICC Rankings: सूर्यकुमार यादव का जलवा, बिना मैच खेले ही रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, टॉप-10 में फिर से भरी ऊंच

ये खिलाड़ी धोखा दे रहे, इनको बाहर निकालो…IPL 2026 से पहले सुनील गावस्कर का इन विदेशी प्लेयर्स पर फूटा गुस्सा

India vs Pakistan: महामुकाबले के लिए तैयार है भारत-पाक, यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Hockey World Cup 2026: शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान; नोट कर लें तारीख और समय

गावस्कर की यह सलाह सूर्या के लिए किसी गुरु मंत्र से कम नहीं। अगर वे शुरुआत में संभलकर खेलते हैं, तो उनके पास बाद में अपने आक्रामक अंदाज में रन बनाने का मौका होगा। फाइनल में पूरा भारत उनकी ओर देखेगा, और यह मौका सूर्या के लिए अपने आलोचकों को जवाब देने का बेहतरीन समय साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ICC ने हारिस रऊफ पर की कार्यवाही, तो PCB चीफ ने कर दिया खिलाड़ी का समर्थन

एशिया कप 2025 में सूर्या का प्रदर्शन

  • 10 सितंबर 2025- बनाम UAE, दुबई- नाबाद 7 रन
  • 14 सितंबर 2025- बनाम पाकिस्तान, दुबई- नाबाद 47 रन
  • 19 सितंबर 2025- बनाम ओमान, अबू धाबी- DNB
  • 21 सितंबर 2025- बनाम पाकिस्तान (सुपर-4), दुबई- 0 रन
  • 24 सितंबर 2025- बनाम बांग्लादेश (सुपर-4), दुबई- 5 रन
  • 26 सितंबर 2025- बनाम श्रीलंका (सुपर-4), दुबई- 12 रन

Asia cup 2025 final sunil gavaskar talks about suryakumar yadavs batting improvement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 02:08 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • IND vs PAK
  • Sunil Gavaskar
  • Suryakumar Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.