सचिन तेंदुलकर के बेटे ने रणजी ट्रॉफी में बरपाया कहर, अर्जुन के सामने ‘पस्त’ हुए स्टार बल्लेबाज
Ranji Trophy 2025-26: णजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड में अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की ओर से शानदार गेंदबाजी की। कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अर्जुन तेंदुलकर (फोटो- सोशल मीडिया)
Arjun Tendulkar took 3 Wickets in Ranji Trophy: भारत महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2025-26 में गोवा टीम के लिए खेल रहे हैं। पहले राउंड में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने शानदार वापसी की। गोवा और कर्नाटक के बीच चल रहे मुकाबले में अर्जुन ने अपनी धारदार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच लिया।
गेंदबाजी से मचाया धमाल
यह मैच 25 अक्टूबर से शुरू हुआ, जिसमें गोवा के कप्तान स्नेहल कौथानकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अर्जुन तेंदुलकर ने की और उन्होंने शानदार ओपनिंग स्पेल डालते हुए शुरुआती झटके दिलाए। अर्जुन ने पारी के 13वें ओवर में निकिन जोस को आउट कर गोवा को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने अपने अगले ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज कृषण श्रीजित को पवेलियन भेजा।
यही नहीं, अर्जुन ने अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए अभिनव मनोहर को भी आउट किया। उन्होंने अपनी पहली पारी में 29 ओवर में 100 रन देकर 3 विकेट झटके। वह गोवा की ओर से संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। अर्जुन के लिए यह प्रदर्शन बेहद अहम था, क्योंकि पिछले मैच में वह सिर्फ दो विकेट ही हासिल कर पाए थे। इस बार उन्होंने अपने अनुभव और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान किया।
सम्बंधित ख़बरें
लगान के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों उनके परिवार के दिल के करीब है यह फिल्म
Arjun Tendulkar का ऑलराउंड धमाका, बल्ले और गेंद दोनों से ढाया कहर, 5 छक्के और 4 चौके, विरोधी टीम के उड़ाए होश
‘हमेशा लगा कि वह स्पेशल खिलाड़ी हैं’, फ्रेंच ओपन जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी बधाई
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
अर्जुन की लय में वापसी
पिछले मुकाबले में लय से जूझने वाले अर्जुन इस मैच में एकदम अलग नजर आए। उन्होंने शुरुआत से ही गेंद को स्विंग कराने की कोशिश की, जिससे कर्नाटक के बल्लेबाजों को रन बनाने में कठिनाई हुई। उनकी बॉलिंग में न सिर्फ गति थी बल्कि नियंत्रण भी शानदार दिखा। अर्जुन के इस प्रदर्शन से यह भी साबित हुआ कि वह अब घरेलू क्रिकेट में लगातार सुधार कर रहे हैं और लंबे समय तक खेल के इस स्तर पर टिकने की क्षमता रखते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘आखिरी बार सिडनी को अलविदा’, ऑस्ट्रेलिया से रोहित शर्मा का भावुक पोस्ट, फैंस हुए इमोशनल
करुण नायर का शतक
कर्नाटक की टीम की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन करुण नायर ने एक बार फिर अपनी क्लासिक बल्लेबाजी दिखाई। उन्होंने नाबाद 174 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं, श्रेयस गोपाल ने भी 57 रनों की उपयोगी पारी खेली। हालांकि इन दोनों के अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 371 रन पर ऑलआउट हो गई।
