14 नहीं उम्र महज 13 साल, बिहार से निकला एक और ‘वैभव सूर्यवंशी’, 134 गेंदों में बना दिए 327 रन
वैभव सूर्यवंशी के बाद बिहार से 13 साल के विस्फोटक युवा बल्लेबाज की चर्चा जोर पकड़ रही है। उनका नाम अयान राज हैं। जिन्होंने 134 गेंदों में 327 रन की पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया है।
- Written By: संजय बिष्ट
अयान राज और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जमकर महफिल लूटी। इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले के दम पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। IPL 2025 में राजस्थान के लिए खेलते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए। इसमें सबसे कम उम्र के दौरान आईपीएल में डेब्यू व शतक जड़ना भी शामिल है। ये ही कारण है कि उन्हें टीम इंडिया के अगले स्टार के रूप में देखा जाने लगा है।
वैभव सूर्यवंशी बिहार के रहने वाले हैं। उन्हें अब बिहार समेत पूरे देश से बहुत प्यार मिल रहा है। अब उनके ही नक्शे कदम पर चलते हुए एक अन्य खिलाड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकृषित कर लिया है। दरअसल, हम बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले 13 साल के क्रिकेटर अयान राज की बात कर रहे हैं। उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी से पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है।
13 साल की उम्र में जड़ा तीसरा शतक
बिहार के लिए जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के लिए खेलते हुए अयान ने 327 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने ये रन 30 ओवर के मैच में लगाए। अयान की इस पारी में 41 चौके और 22 छक्के शामिल थे। अयान की इस पारी से उनका शॉट सेलेक्शन वाल टेलेंट सबको दिखा। इस पारी के दौरान उन्होंने बहतरीन अंदाज में शॉट लगाए। अभी उनकी उम महज 13 साल है। इतनी कम उम्र में इस प्रकार की पारी से अयान के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Boxing: SAI के लेटर से 40 भारतीय मुक्केबाजों के नाम गायब, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से होंगे बाहर
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
244 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए 327 रन
अयान राज ने 327 रन की पारी आराम से नहीं बल्कि विस्फोटक अंदाज में खेली। उन्होंने ये रन 244 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। कुल मिलाकर 30 ओवर के मुकाबले में अयान ने 327 रन बनाने के लिए 134 गेंद ली। उनकी इस पारी में सबसे ज्यादा रन बॉउंड्री से ही आए। जिससे पता चलता है कि ये खिलाड़ी भी वैभव सूर्यवंशी की तरह टी20 क्रिकेट में तहलका मचा सकता है।
