संजू सैमसन का बढ़ा मान, केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने किया सम्मानित, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
Sanju Samson: केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को सम्मानित किया, जिन्होंने नॉकआउट में अहम पारियां खेलकर भारत को खिताब दिलाया।
- Written By: संजय बिष्ट
केरल के CM पिनराई विजयन और संजू सैमसन (फोटो- @pinarayivijayan)
CM Pinarayi honored Sanju Samson: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। सोमवार (16 मार्च) को उन्हें मुख्यमंत्री आवास ‘क्लिफ हाउस’ में आमंत्रित किया गया, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह सम्मान संजू के बेहतरीन प्रदर्शन और भारत की खिताबी जीत में उनके योगदान के लिए दिया गया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन
संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले और 80.25 की शानदार औसत से 321 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। शुरुआती मुकाबलों में उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 22 और जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 रन बनाए, जिसके बाद उनकी जगह पर सवाल उठने लगे थे।
संजू सेमसन…. अपने हिस्से की शोहरत बटोरते हुए…!! pic.twitter.com/ZK19OhpDNB — kapil bishnoi (@Kapil_Jyani_) March 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
नॉकआउट में बने टीम इंडिया के हीरो
आलोचनाओं के बीच संजू सैमसन ने शानदार वापसी की। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में नाबाद 97 रन बनाकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने 89 रन बनाकर टीम को खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
सम्मान समारोह में खास पल
31 वर्षीय संजू सैमसन इस समारोह में पारंपरिक पोशाक में पहुंचे थे। पिनाराई विजयन ने उन्हें एक विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिस पर उनके नॉकआउट मुकाबलों की पारियों (97*, 89, 89) का उल्लेख किया गया था। यह पल संजू और उनके फैंस के लिए बेहद खास रहा।
ये भी पढ़ें: ‘मैं राजस्थान रॉयल्स से इसलिए दूर हुआ क्योंकि…’, IPL 2026 से पहले RR छोड़ने पर संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का बयान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सीएम विजयन ने लिखा कि “कल (सोमवार) क्लिफ हाउस में भारत के गौरव और केरल के अपने खिलाड़ी, संजू सैमसन की मेजबानी करके मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने उन तक केरल के लोगों का गहरा प्यार और खुशी पहुंचाई। उम्मीद है कि वे अपनी हाल की उपलब्धियों से ताकत हासिल करेंगे और नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। उन्हें मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
Had the pleasure of hosting India’s pride and Kerala’s own, Sanju Samson, at Cliff House yesterday. Conveyed the profound love and joy of the people of Kerala. May he draw strength from his recent achievements and continue to scale new heights. Wishing him the very best!… pic.twitter.com/rFaZxLo8Pp — Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) March 17, 2026
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपना नया सफर शुरू करेंगे। फैंस को उनसे इस सीजन में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
