- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ambati Rayudu Praised Gt Opener Sai Sudarshan
GT का समझदार खिलाड़ी है…अंबाती रायडू ने गुजरात टाइटंस के लिए गिल नहीं बल्कि इस बल्लेबाज की शान में पढ़े कसीदे
अंबाती रायडू ने गुजरात टाइटंस के इस बल्लेबाज को काफी समझदार खिलाड़ी करार दिया है। इसके अलावा रायडू ने गुजरात की जीत में इस बल्लेबाज का अहम योगदान भी बताया है।
- Written By: संजय बिष्ट

अंबाती रायडू (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: गिल की कप्तान में गुजरात टाइटंस इस साल शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। इस वक्त गुजरात टाइटंस अंक तालिका में टॉप पर काबिज है। गुजरात टाइटंस ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसे 6 में जीत जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हर ऐसे में हर कोई गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी की तारीफ कर रहा है। पिछले मुकाबले में गिल कोलकाता के खिलाफ मिली जीत के हीरो रहे। उन्होंने इस दौरान 90 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।
ऐसे में जब सब लोग कप्तान शुभमन गिल की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो गिल की नहीं बल्कि उससे ज्यादा उनके साथी खिलाड़ी साई सुदर्शन की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। दरअसल, हम पूर्व भारतीय बल्लेबाज व वर्तमान में कमेंट्री कर रहे अंबाती रायडू की बात कर रहे हैं। रायडू आईपीएल 2025 में गुजरात के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित दिख रहे हैं।
साई सुदर्शन समझदार क्रिकेटर- अंबाती रायडू
जियोस्टार में अंबाती रायडू ने साई सुदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा- “हमें साई सुदर्शन को बल्लेबाजी करते हुए देखकर बहुत खुशी हो रही है। वह एक क्लासिकल बल्लेबाज की तरह खेलता है और दिखाता है कि कैसे पारंपरिक तरीके से भी क्रिकेट खेला जा सकता है, गेंद की रफ्तार का सही इस्तेमाल करना, आंखों के सामने खेला, शॉट्स को जमीन पर रखना और समझदारी के क्रिकेट खेलना।”
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
IPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, संजू सैमसन लौटे पवेलियन
‘यह हार दुनिया का अंत…’, Ajinkya Rahane ने कोलकाता के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें VIDEO
IPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
इसके आगे अंबाती रायडू ने कहा कि, “जब आप स्मार्ट क्रिकेट खेलते हैं तो न सिर्फ रन बनते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। जब डगआउट में ऐसा आत्मविश्वास होता है तो पूरी टीम पर इसका असर पड़ता है। सभी खिलाड़ी उसी लय में खेलते हैं और फैसले लेने की क्षमता और सोच भी बेहतर हो जाती है। इस सीजन हम साई सुदर्शन के साथ यही सब देख रहे हैं।”
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गुजरात टाइटंस के पिछले मुकाबले में साई सुदर्शन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार फिप्टी लगाई थी। इसके साथ ही साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अब तक 8 मैचों में 50 की ज्यादा औसत के साथ 417 रन बनाए हैं। इसके साथ ही साई को ओरेंज कैप भी मिल चुकी है।
Ambati rayudu praised gt opener sai sudarshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMकौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMअपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
Apr 03, 2026 | 07:41 PMठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














