बर्थडे स्पेशल: वो भारतीय क्रिकेटर जिसकी बैटिंग के कायल थे फैंस, लेकिन गुस्से ने डुबो दिया करियर
भारत के तूफानी बल्लेबाजों में से एक रहे अंबाती रायडू का आज यानी 23 सितंबर को जन्मदिन है। वह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1985 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था। रायडू ने भारतीय टीम के लिए बेहद कम मुकाबले खेले है। रायडू अपने गुस्से की वजह से काफी चर्चे में रहे हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
अंबाती रायडू (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत के तूफानी बल्लेबाजों में से एक रहे अंबाती रायडू का आज यानी 23 सितंबर को जन्मदिन है। वह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1985 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था। रायडू ने भारतीय टीम के लिए बेहद कम मुकाबले खेले है। रायडू अपने गुस्से की वजह से काफी चर्चे में रहे हैं। उनके गुस्से की वजह से ही उन्होंने संन्यास ले लिया था।
अंबाती रायडू अपने गुस्से की वजह से कई बार विवादों में भी आ चुके हैं। उनके बाद कई खिलाड़ियों ने अपने करियर की शुरुआत की और उन्होंने क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया, लेकिन वह केवल अपने गुस्से की वजह से इंटरनेशनल लेवल पर वो छाप नहीं छोड़ पाए, जिसके वो हकदार थे।
गुस्से के कारण विवाद
घरेलू क्रिकेट में अंबाती रायडू की कप्तानी में कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट जगत में कदम रखा था। जिसमें सुरेश रैना, इरफान पठान, आरपी सिंह और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। लेकिन, कई खिलाड़ियों का करियर संवारने वाले रायडू को भारतीय टीम की जर्सी पहनने का मौका बहुत देर से मिला। क्योंकि जब भी उनको भारतीय टीम में शामिल करने का मौका आया, तब अपने गुस्से की वजह से उन्होंने वह मौका गंवा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
जिम्बाब्वे फतह को तैयार टीम इंडिया, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा ब्रिगेड रवाना, देखें पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड में नाकामी के बाद वैभव सूर्यवंशी पहुंचे नागपुर, तलेगांव में विक्रम राठौड़ से सीख रहे बैटिंग के गुर
यह भी पढ़ें- चेस ओलंपियाड 2024 में भारत का स्वर्णिम प्रदर्शन, डी गुकेश ने गोल्ड मेडल जीतकर रच दिया इतिहास
2013 में किया इंटरनेशनल डेब्यू
गुस्से की वजह से उनका क्रिकेट का टैलेंट कभी बाहर ही नहीं आ पाया। रायडू मैदान पर साथी खिलाड़ियों से लेकर बीसीसीआई तक से उलझ जाते थे। फिर रायडू ने 24 जुलाई 2013 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 84 गेंदों पर 63 रन बनाए थे। इसके बाद से ही वह टीम के अंदर बाहर होते रहे। रायडू ने 27 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए थे।
गुस्से में किया संन्यास का ऐलान
अंबाती रायडू ने साल 2019 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। जिसके बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था। दरअसल, 2019 आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए रायडू की जगह टीम में ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया था। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने शंकर को थ्री डी प्लेयर बताया और चयन का सही ठहराया। जिसके बाद रायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘मैंने थ्री डी चश्मा आर्डर किया है जिससे विश्व कप देखूंगा।’
मुख्य चयनकर्ता पर कसा तंज
रायडू ने अपने इस ट्वीट से सीधा मुख्य चयनकर्ता पर तंज कसा था। जिसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि रायडू ने गुस्से में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। रायडू के इस फैसले से सभी लोग हैरान भी थे, लेकिन उन्होंने बाद में इस फैसले को बदलते हुए संन्यास वापस ले लिया था।
यह भी पढ़ें- इंडिया ए ने किया दलीप ट्रॉफी पर कब्जा, इंडिया सी को परास्त कर जीता खिताब
आईपीएल में भी विवाद
आईपीएल में भी कुछ ऐसा ही देखने मिला था। साल 2012 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में रायडू अपना आपा खो बैठे। इस मैच में रायडू भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान में भिड़ गए थे। दोनों के बीच एबी डीविलियर्स और धवल कुलकर्णी ने बीच-बचाव कराया था। इतना ही नहीं आईपीएल 2016 में मुंबई इंडियंस से खेलते हुए रायडू अपनी ही टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह से भिड़ गए थे।
भज्जी से भी भिड़े
राइजिंग पुणे के खिलाफ मैच में फील्डिंग के समय भज्जी की एक गेंद पर रायडू बाउंड्री नहीं रोक पाए। जिससे नाराज भज्जी ने कुछ कमेंट किया, जिसके बाद रायडू अपना गुस्सा नहीं रोक पाए और जाकर भिड़ गए। रायडू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। वह CSK के प्रमुख बल्लेबाज में से एक थे।
ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर
रायडू के करियर पर नजर डालें तो उन्हें भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। रायडू ने 24 जुलाई 2013 को वनडे और 7 सितंबर 2014 को टी20 करियर का आगाज किया था। रायडू ने 55 वनडे में 3 शतक और 10 अर्धशतक की मदद से कुल 1694 रन बनाए। जबकि टी20 के 6 मैच की पांच पारियों में उन्होंने 42 रन बनाए हैं।
आईपीएल में बनाए इतने रन
वहीं आईपीएल में रायडू का करियर काफी शानदार रहा। उन्होंने 204 मैचों में 4348 रन बनाए हैं। जिसमें 22 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। चेन्नई के लिए उन्होंने कई मुकाबले ऐसे खेले हैं, जहां उन्होंने अपने दम पर टीम को मुकाबला जीताया है।
