इंग्लैंड में नाकामी के बाद वैभव सूर्यवंशी पहुंचे नागपुर, तलेगांव में विक्रम राठौड़ से सीख रहे बैटिंग के गुर
Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी नागपुर-अमरावती रोड स्थित तलेगांव ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे। यहां कोच विक्रम राठौड़ की निगरानी में ट्रेनिंग ले रहे हैं।
- Written By: आकाश मसने
तलेगांव अकेडमी पहुंचे वैभव सूर्यवंशी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi Training In Talegaon: इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने खुद को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज इन दिनों नागपुर-अमरावती रोड स्थित तलेगांव (श्यामजीपंत) में राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। यहां वह राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की देखरेख में अपनी तकनीकी कमियों पर काम कर रहे हैं।
आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह मिली थी। हालांकि आयरलैंड में उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में पहली बार भारत की ओर से खेलने का अवसर मिला, लेकिन वह 14, 13 और 15 रन की पारियां ही खेल सके। इंग्लैंड की उछालभरी पिचों और बड़े मैदानों पर वह अपनी लय हासिल नहीं कर पाए।
वैभव सूर्यवंशी ने हनुमानजी का लिया आशीर्वाद
जानकारी के अनुसार जब वैभव सूर्यवंशी तलेगांव स्थित राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले हनुमानजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिए। एकेडमी में पहुंचने पर वैभव को खिलाड़ियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया हिटमैन? रोहित शर्मा की जगह वर्ल्ड कप 2027 में गिल के साथ मचाएगा धमाल
रोहित शर्मा पर दबाव की खबरों को कोटक ने किया खारिज, बोले- इतने बड़े खिलाड़ी को…
नितिन गडकरी पर टिप्पणी पड़ी भारी! E20 पेट्रोल विवाद में यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 4 इन्फ्लुएंसर्स पर FIR दर्ज
उद्धव ठाकरे के राम रक्षा आंदोलन में मोहन भागवत को न्योता, संजय राउत ने RSS प्रमुख को लिखा पत्र
इंग्लैंड दौरे पर शॉर्ट पिच गेंदें बनी परेशानी का सबब
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड दौरे के दौरान शॉर्ट पिच गेंदें सबसे बड़ी चुनौती साबित हुईं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स में उनके साथी जोफ्रा आर्चर ने भी उन्हें ऐसी गेंदों से लगातार परेशान किया। इसी कमजोरी को दूर करने के लिए वैभव अब विशेष अभ्यास कर रहे हैं ताकि आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी का चयन
वैभव सूर्यवंशी ने अभ्यास के दौरान कई आकर्षक शॉट्स खेले। उन्होंने अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर शॉट का अभ्यास भी किया। तलेगांव में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वैभव भारतीय टीम से जुड़ेंगे। उनका चयन जिम्बाब्वे के खिलाफ 23, 25 और 26 जुलाई को होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी किया गया है। इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मजबूत टीम का चयन किया है और वैभव के पास खुद को साबित करने का एक और बड़ा मौका होगा।
यह भी पढ़ें:- रोहित शर्मा पर दबाव की खबरों को कोटक ने किया खारिज, बोले- इतने बड़े खिलाड़ी को…
आईपीएल में बनाया था रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 237।31 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इस दौरान उन्होंने 72 छक्के लगाए थे जो आईपीएल में सबसे ज्यादा है। प्लेऑफ में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। 36 प्रतिशत वोट के साथ उन्हें बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार भी मिला था।
