-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Chess Olympiad 2024 D Gukesh Created History By Winning The Gold Medal
चेस ओलंपियाड 2024 में भारत का स्वर्णिम प्रदर्शन, डी गुकेश ने गोल्ड मेडल जीतकर रच दिया इतिहास
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने शतरंज ओलंपियाड 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। 97 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार ओपन सेक्शन में गोल्ड हासिल किया है।

डी गुकेश (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने शतरंज ओलंपियाड 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। 45वें ओलंपियाड खेल में डी गुकेश ने अब पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। 97 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार ओपन सेक्शन में गोल्ड हासिल किया है।
45वें शतरंज ओलंपियाड के 10वें राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने अमेरिका को 2.5-1.5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। डी गुकेश ने फैबियानो कारूआना को हराया। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने फैबियानो कारूआना को हराकर पुरुष वर्ग में पहली बार स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया।
🇮🇳 India wins the 45th FIDE #ChessOlympiad! 🏆 ♟️ Congratulations to Gukesh D, Praggnanandhaa R, Arjun Erigaisi, Vidit Gujrathi, Pentala Harikrishna and Srinath Narayanan (Captain)! 👏 👏 Gukesh D beats Vladimir Fedoseev, and Arjun Erigaisi prevails against Jan Subelj; India… pic.twitter.com/jOGrjwsyJc — International Chess Federation (@FIDE_chess) September 22, 2024
डी गुकेश को ग्रैंडमास्टर प्रवीण और प्रज्ञानंद के कोच आरबी रमेश ने भी बधाई दी है। 19 अंकों के साथ भारतीय पुरुष टीम शीर्ष पर प्रवीण थिप्से ने कहा कि अगर भारत 11वें राउंड में हार भी जाता तो उसके अंक दूसरी टीम के बराबर होते। फिर भी टाई ब्रेकर में भारत का स्कोर अच्छा है। जिसके चलते उसका स्वर्ण पदक पक्का हो गया। भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल तक अपराजित रहकर ओलंपियाड 2024 में स्वर्ण पदक जीता है। टूर्नामेंट में भारत अभी भी 19 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- इंडिया ए ने किया दलीप ट्रॉफी पर कब्जा, इंडिया सी को परास्त कर जीता खिताब
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
दतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
महिला टीम ने चीन को पछाड़ा
भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने 10वें राउंड में चीन को 2.5-1.5 से हराकर अपना कारवां आगे बढ़ाया। इससे पहले भारत का अमेरिका से मुकाबला ड्रॉ रहा था। हालांकि अब चीन को हराने के बाद भारतीय महिला खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। टीम ने शानदार वापसी की है। भारतीय महिला टीम में अब तक सिर्फ दिव्या देशमुख ने जीत दर्ज की है, जबकि वंतिक अग्रवाल, वैशाली और हरिका ने मुकाबला ड्रॉ कराया।
Chess olympiad 2024 d gukesh created history by winning the gold medal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










