-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India A Won Duleep Trophy 2024 By Defeating India C
इंडिया ए ने किया दलीप ट्रॉफी पर कब्जा, इंडिया सी को परास्त कर जीता खिताब
- Written By: मृणाल पाठक
तनुष कोटियान (47 रन देकर तीन विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (50 रन देकर तीन विकेट) के छह विकेट के सामने रविवार को यहां साई सुदर्शन की 111 रन की पारी भी भारत सी के काम नहीं आ सकी। ऐसे में भारत ए ने 132 रन से जीत दर्ज कर दलीप ट्राफी अपने नाम कर लिया है।

इंडिया ए ने जीता दलीप ट्रॉफी (सौजन्यः बीसीसीआई घरेलू- एक्स)
अनंतपुर: इंडिया ए ने रविवार को इंडिया सी को पछाड़ते हुए दलीप ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम कर लिया है। भारत ए ने तीन राउंड के बाद 12 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। जिसकी बदौलत वह दलीप ट्रॉफी 2024 का खिताब जीतने में कामयाब रही। फाइनल राउंड के मैच में मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली इस टीम ने इंडिया सी को 132 रनों से से करारी शिकस्त दी। मैच के आखिरी सत्र में इंडिया ए के गेंदबाजों ने 7 विकेट झटकर खिताब टीम की झोली में डाल दिया।
दो मैच में छह अंक से अंतिम दौर में प्रवेश करने वाली भारत ए टीम ने चार दिवसीय मुकाबले में दबदबा बनाया जो भारत सी से तीन अंक पीछे थी जिसके 09 अंक थे। इस जीत से भारत ए के तीन मैच में 12 अंक हो गये जिससे वह तीन मैच के बाद शीर्ष पर पहुंच गई और विजेता बनी।अंतिम दिन 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत सी 81.5 ओवर में 217 रन पर सिमट गई जिसमें कृष्णा ने अपने 13.5 ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट झटके जिसमें मैच का अंतिम विकेट भी शामिल था।
𝐂. 𝐇. 𝐀. 𝐌. 𝐏. 𝐈. 𝐎. 𝐍. 𝐒! 🏆 Congratulations to India A on winning the #DuleepTrophy 2024-25 👏@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Vyz9kL32GO — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 22, 2024
चाय के समय मुकाबला दिलचस्प स्थिति में था जब भारत सी ने तीन विकेट पर 169 रन बना लिए थे। सुदर्शन और ईशान किशन क्रीज पर थे और उन्हें लगभग 30 ओवर के अंतिम सत्र में 182 रन की जरूरत थी। कोटियान ने किशन (17) को विकेट के पीछे कैच कराया और लगातार ओवरों में अभिषेक पोरेल (0) का विकेट भी झटक लिया। इसके बाद उन्होंने पुलकित नारंग (6) को भी आउट किया। इससे पहले आकिब खान ने रुतुराज गायकवाड़ को 44 रन पर आउट किया जबकि विजयकुमार वैशाख 17 रन बनाकर रन आउट हो गए।
सुदर्शन ने 206 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 111 रन की शानदार पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर साथ नहीं मिला। कृष्णा ने 78वें ओवर में तमिलनाडु के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को आउट कर दिया जिससे भारत सी की चुनौती आखिरकार खत्म हो गई। आकिब ने चौथे नंबर के बल्लेबाज रजत पाटीदार (07) को आउट किया जबकि कोटियान के मुंबई के साथी शम्स मुलानी ने मानव सुथार को आउट किया।
सम्बंधित ख़बरें
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
VB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में बुमराह-पंत की फिटनेस-फार्म दिलाएगी भारत को जीत, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर बोले चैपल
कर्नाटक के तेज गेंदबाज कृष्णा ने अंतिम चरण में अपने खाते में दो और विकेट जोड़े। उन्होंने अंशुल कंबोज और तमिलनाडु के मुख्य गेंदबाज बाबा इंद्रजीत को शून्य पर आउट कर अपनी टीम के लिए बड़ी जीत सुनिश्चित की। दिन की शुरूआत में भारत ए ने सिर्फ दो ओवर बल्लेबाजी करने के बाद छह विकेट पर 286 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।
रियान पराग (73) और शाश्वत रावत (53) ने अर्धशतक जड़े तथा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 42 रन का योगदान दिया जिससे भारत ए की कुल बढ़त 349 रन तक पहुंच गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)sai sudharsan
India a won duleep trophy 2024 by defeating india c
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










