अमनजोत ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ी तूफानी फिफ्टी, कर दी विराट के रिकॉर्ड की बराबरी
अमनजोत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 63 रन विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी 1 विकेट अपने नाम किया।
- Written By: संजय बिष्ट
अमनजोत कौर (फोटो- @BCCIWomen)
भारतीय महिला टीम 5 मैचों की टी20 और 2 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरान टी20 सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन दोनों मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान को धूल चटाई है। दूसरा मुकाबले में टीम इंडिया के लिए अमनजोत कौर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसके अलावा इस युवा खिलाड़ी ने गेंद से भी अपना जौहर दिखाया।
कुल मिलाकर दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के लिए अमनजोत कौर ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 181 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में महज 157 रन पर सिमट गई। इस हिसाब से टीम इंडिया ने 24 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अमनजोत के की विराट के रिकॉर्ड की बराबरी
इंग्लैंड के खिलाफ अमनजोत कौर ने बल्लेबाजी करते हुए 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। गेंद और बल्ले दोनों से इस दमदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब अमनजोत भारतीय क्रिकेट में ऐसी दूसरी खिलाड़ी बन चुकी हैं, जो एक टी20I मुकाबले में बल्ले से 60 प्लस रन और एक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट
GT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
इससे पहले साल 2012 में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ये कारनामा किया था। उन्होंने कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 78 रनों की नाबाद पारी के साथ-साथ 1 विकेट भी अपने नाम किया था। फिलहाल अमनजोत ने भी ये कारनाम कर दिखाया है। अमनजोत कौर के इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
For her match-winning all-round performance in Bristol, Amanjot Kaur receives the Player of the Match award 👏👏#TeamIndia win the 2nd T20I by 24 runs Scorecard ▶️ https://t.co/j4IYcst6GO #ENGvIND pic.twitter.com/vyMvrViA0Y — BCCI Women (@BCCIWomen) July 1, 2025
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, 11 रन लेते ही बना डाला ये रिकॉर्ड
अमनजोत कौर के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने भी टीम इंडिया के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। जेमिमा ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए 153.66 के स्ट्राइक रेट के साथ 63 रन बनाए। उनकी इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 32 रन की पारी खेली।
