IND vs ENG 2nd Test Highlights: गिल का शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 310 रन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल शतकीय पारी खेलकर नाबाद है। पहले दिन भारतीय टीम 310 रन बना ली है।
ind vs eng

India vs England Highlights, 2nd Test Day 1 : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। भारतीय टीम के शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाल लिया। तीसरे सेशन में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 128 रन बनाए और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। शुभमन गिल ने 216 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेलकर नाबाद है। वहीं रविंद्र जडेजा ने गिल का अच्छा साथ निभाया। जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने मिलकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 2, कार्स ने 1, स्टोक्स ने 1 और बशीर ने 1 विकेट चटकाए।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: ऐसा रहा पहले दिन का खेल

आज का दिन दोनों ही टीमों के लिए मिला-जुला साबित हुआ। एक ओर भारतीय टीम ने पहले दिन मजबूत शुरुआत करते हुए 310 रन बनाए, लेकिन दूसरी ओर इंग्लैंड ने भी अहम मौकों पर भारत के पांच प्रमुख बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर मैच में संतुलन बनाए रखा। पिच बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल दिखाई दी और कई भारतीय बल्लेबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की।

हालांकि, उनमें से ज़्यादातर अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। खासतौर पर यशस्वी जायसवाल, जो शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन खराब शॉट चयन के चलते आउट हो गए। यह उनके लिए एक बड़ा मौका था, जिसे वह भुना नहीं सके। भारतीय टीम की नज़र अब इस पिच पर कम से कम 500 रनों के आस-पास पहुंचने पर होगी, ताकि इंग्लैंड पर दबाव बनाया जा सके। वहीं, इंग्लैंड की रणनीति होगी कि वह दूसरे दिन के पहले घंटे में ही भारत को कुछ जल्दी झटके देकर उन्हें बड़े स्कोर से रोके।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: पहले दिन भारत ने बनाए 310 रन

पहले दिन का खेल खत्म हो गया। इस दौरान 85 ओवर का खेल हुआ। 85 ओवर में भारतीय टीम ने 310 रन बनाए। शुभमन गिल 114 रन बनाकर नाबाद है। वहीं उनका साथ जडेजा दे रहे हैं। वो भी 41 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 2, स्टोक्स ने 1, कार्स ने 1 और बशीर ने 1 विकेट चटकाए।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: शुभमन गिल का शतक

शुभमन गिल ने लगातार दूसरे मैच में दूसरा शतक बनाया। कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का शानदार फॉर्म देखने को मिल रहा है। गिल ने 199 गेंदों पर शतकीय पारी खेली।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: रेड्डी लौटे पवेलियन

नीतीश रेड्डी पवेलियन लौट गए हैं। वो गेंद को छोड़ने के प्रयास में सीधे बोल्ड हो गए। नीतीश रेड्डी केवल 1 रन बनाकर वापस चले गए। यहां से भारतीय टीम को अब संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: ऋषभ पंत हुए आउट

भारतीय टीम को चौथा झटका लगा है। ऋषभ पंत 25 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम का चौथा विकेट 208 के स्कोर पर गिरा। पंत के आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। यहां से उनको गिल का साथ देना होगा।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने 125 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। उसके बाद वो ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। कप्तान बनते ही गिल ज्यादा परिपक्व नजर आ रहे हैं और जिम्मेदारी से खेल रहे हैं।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: दूसरे सेशन में भारतीय टीम ने बनाए 84 रन

दूसरे सेशन में भारतीय टीम ने 28 ओवर में 84 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरा। यशस्वी जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हुए। चाय की घोषणा होने तक ऋषभ पंत और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। गिल 42 और पंत 14 रनों पर खेल रहे हैं। भारतीय टीम 3 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: यशस्वी जायसवाल हुए आउट

भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में तीसरा झटका लगा है। यशस्वी 87 रन बनाकर आउट हो गए। 161 के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट गिरा।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: 100 के पार पहुंची भारतीय टीम

लंच के बाद भारतीय टीम ने 100 के पार पहुंच गई है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद है।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: लंच के बाद यशस्वी और गिल से होगी बड़ी साझेदारी की उम्मीद

लंच के बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल से बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी। गेंद भी अब पुराना हो गया है। दोनों को इस सेशन में बिना विकेट गंवाए कम से कम 100 या 110 रन बनाने होंगे। तभी भारतीय टीम इंग्लैंड पर दबाव बना कर रख सकती है।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: पहले सेशन में भारत ने बनाए 98 रन

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में 25 ओवर का खेल हुआ। इस दौरान भारतीय टीम ने 98 रन बनाए और 2 विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वहीं गिल उनका साथ दे रहे हैं। केएल राहुल इस टेस्ट की पहली पारी में केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं करुण नायर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के लिए ब्राइडन कार्स और क्रिस वोक्स ने 1-1 विकेट चटकाए।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को करुण नायर के रूप में दूसरा झटका लगा है। करुण नायर 31 रन बनाकर 95 के स्कोर पर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। ब्राइडन कार्स ने करुण नायर को आउट किया।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को संभाल लिया है। यशस्वी ने 59 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी ने चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। वो 61 गेंदों में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: 50 रन के पार पहुंची भारतीय टीम

केएल राहुल का विकेट जल्दी गंवाने के बाद यशस्वी जायसवाल ने करुण नायर के साथ मिलकर टीम को 50 के पार पहुंचाया। दोनों खिलाड़ी ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: केएल राहुल हुए आउट

भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। केएल राहुल पवेलियन लौट गए हैं। 15 के स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। केएल राहुल पहली पारी में केवल 2 रन ही बना सके।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को शुरू में संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी और बड़े स्कोर की तरफ टीम को ले जाना होगा। उम्मीद है कि दोनों शुरुआत के कुछ समय निकल लेंगे।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: भारतीय टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। आज टीम में तीन बदलाव भी किए गए हैं। चोट के कारण साई सुदर्शन को बाहर रखा गया है। वहीं बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया गया है। जबकि शार्दुल ठाकुर को इस मैच से बाहर रखा गया है।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: भारतीय टीम की प्लेइंग-11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

IND vs ENG 2nd Test Live Score: भारतीय टीम में तीन बदलाव

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। बुमराह, शार्दुल ठाकुर और साई सुदर्शन को इस मैच से बाहर रखा गया है। वहीं बुमराह की जगह आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर की जगह वाशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन की जगह नीतीश रेड्डी को शामिल किया गया है।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग-11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर

IND vs ENG 2nd Test Live Score : इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

IND vs ENG 2nd Test Live Score Updates: ऐसा रहेगा आज का मौसम

सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में 2 जुलाई से 6 जुलाई तक खेला जाएगा। परेशान करने वाली बात ये है कि इस मुकाबले में बारिश होने की संभावना है। माना जा रहा है कि बारिश का असर पहले दिन से ही देखने को मिल सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले दिन 82 फीसदी बारिश के आसार हैं। वहीं, पूरे दिन मैदान के उपर बादल छाए रह सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

IND vs ENG 2nd Test Live Score Updates: वापसी पर होगी भारतीय टीम की नजरें

पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम वापसी करना चाहेगी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब उस मुकाबले को भूलकर बर्मिंघम में जीत की इरादे से उतरेगी। उम्मीद है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करके मुकाबला जीतने में सफल रहेगी।

IND vs ENG 2nd Test Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज आज 2 जुलाई से हो रहा है। इस मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होगा। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 की ऐलान पहले ही कर दी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com