अजिंक्य रहाणे का शर्मनाक रिकॉर्ड, बैक टू बैक डक ने बढ़ाई मुश्किलें, इस बदनाम लिस्ट में किया टॉप
KKR vs RR: अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म जारी है। वह लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके और इसी के साथ केकेआर कप्तान ने आईपीएल के शर्मनाक रिकॉर्ड क्लब में टॉप पर जगह बना ली।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अजिंक्य रहाणे (फोटो- सोशल मीडिया)
Ajinkya Rahane Embarrassing Record: आईपीएल 2026 में जहां कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन से रिकॉर्ड बना रहे हैं, वहीं कुछ खिलाड़ियों के नाम अनचाहे आंकड़े भी जुड़ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वह बिना खाता खोले आउट हो गए और एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर बैठे। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में रहाणे सिर्फ दो गेंदों का सामना कर सके और बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए।
ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा डक
लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट होने के साथ ही अजिंक्य रहाणे आईपीएल इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पार्थिव पटेल को पीछे छोड़ दिया, जो 11 बार ओपनिंग करते हुए बिना खाता खोले आउट हुए थे। अब रहाणे के नाम बतौर सलामी बल्लेबाज 12 डक दर्ज हो चुके हैं, जो उनके खराब फॉर्म को साफ तौर पर दिखाता है।
नांद्रे बर्गर ने किया शिकार
राजस्थान के खिलाफ मैच में रहाणे का विकेट पारी के दूसरे ओवर में गिरा। नांद्रे बर्गर की शॉर्ट गेंद पर कट शॉट खेलने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई। इस शुरुआती झटके ने कोलकाता की पारी को दबाव में ला दिया, क्योंकि टीम ने पहले आठ गेंदों में ही दो विकेट गंवा दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
लगातार फ्लॉप हो रहे हैं रहाणे
आईपीएल 2026 का सीजन अजिंक्य रहाणे के लिए बेहद निराशाजनक साबित हो रहा है। पहले मैच में अर्धशतक लगाने के बाद से वह लगातार छह मुकाबलों में बल्ले से फ्लॉप रहे हैं। कप्तान के तौर पर भी वह टीम को अब तक जीत दिलाने में नाकाम रहे हैं, जिससे टीम की स्थिति और खराब होती जा रही है।
ये भी पढ़ें: कोलकाता ने जीता सीजन का पहला मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
इस मुकाबले में कोलकाता की ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह फ्लॉप रही। रहाणे से पहले टिम सीफर्ट भी बिना खाता खोले आउट हो गए। आईपीएल इतिहास में यह 13वीं बार हुआ है, जब किसी टीम के दोनों ओपनर डक पर आउट हुए हों। केकेआर के लिए इससे पहले 2014 में ऐसा देखने को मिला था, जब गौतम गंभीर और जैक्स कैलिस भी बिना रन बनाए पवेलियन लौटे थे।
