कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

KKR की 5वीं हार पर अजिंक्य रहाणे का फूटा गुस्सा, जानिए किसे बताया हार का सबसे बड़ा गुनहगार?

KKR vs GT: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की हार के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया।

संजय सिंह बिष्ट

Ajinkya Rahane Statement: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर की टीम जीत के इरादे से उतरी थी, लेकिन उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह केकेआर की इस सीजन में पांचवीं हार रही, जिससे फैंस काफी निराश नजर आए। मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार को लेकर बड़ा बयान दिया।

KKR की हार के बाद क्या बोले अजिंक्य रहाणे?

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अजिंक्य रहाणे ने हार की बड़ी वजह बताते हुए कहा कि टीम ने अंतिम ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। उन्होंने कहा, "हार के बाद बात करना कभी भी आसान नहीं होता है. मैं सिर्फ यहां से सकारात्मक चीजें ही लेना चाहूंगा. जिस तरह से हमने शुरुआत में दो-तीन विकेट झटके और कैमरून ग्रीन ने जो बल्लेबाजी की, वो शानदार था." उन्होंने आगे कहा, "147 रन पर 4 विकेट से 180 रन पर ऑलआउट होना थोड़ा खराब लगा. हालांकि, हमारे गेंदबाजों को पूरा श्रेय जाता है, जो मैच को अंतिम ओवर तक लेकर गए. हमें इस पल को जीना चाहिए. हमें सिर्फ अपने खेल का आनंद लेना है और खुद पर विश्वास करना है. आज हम यही करना चाहते थे."

कैमरून ग्रीन की शानदार पारी

केकेआर के लिए इस मुकाबले में कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 79 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। एक समय टीम 147 रन पर 4 विकेट खोकर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरने से टीम 180 रन पर सिमट गई।

गुजरात टाइटंस ने ऐसे जीता मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

केकेआर के लिए चिंता बढ़ी

इस हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति और मुश्किल हो गई है। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति कमजोर हो गई है। अब टीम को अगले मुकाबलों में वापसी के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा, खासकर बल्लेबाजी में निरंतरता लानी होगी।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल