- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ajinkya Rahane Needs 83 Runs To Complete 5000 Runs In Ipl
KKR vs PBKS: पंजाब के खिलाफ कप्तान अजिंक्य रहाणे बना सकते हैं ये महारिकॉर्ड, दो दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ देंगे पीछे
पंजाब किंग्स के खिलाफ अजिंक्य रहाणे को एक खास रिकॉर्ड बनाने के लिए 83 रन की जरूरत है। यदि वो ऐसा करने में सफल होते हैं तो वो क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा को पीछे छोड़ देंगे।
- Written By: संजय बिष्ट

अजिंक्य रहाणे (फोटो सोर्स- X)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच इस सीजन का 44वां मुकाबला खेला जा रहा है। जाएगा। इस ये मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में शाम साढे सात बजे से शुरु हुआ। इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करेगी। इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के लिए जीत जरूरी होगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक आईपीएल 2025 में कुल 8 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसे सिर्फ तीन मुकाबलों में जीत मिली है। कोलकाता अपने दो मुकाबले हार कर पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतरी है। इस मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे पर सब की नजरें रहेंगी, क्योंकि उनके पास पंजाब किंग्स के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है।
रहाणे तोड़ेंगे गेल और उथप्पा का रिकॉर्ड?
दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ रहाणे का आईपीएल में कुल 194वां मुकाबला होगा। इससे पहले उन्होंने आईपीएल के 193 मैचों की 179 पारियों में कुल 4913 रन बनाए हैं। अब आज के मुकाबले में यदि वो पंजाब के खिलाफ 83 रन बना देते हैं तो वो क्रिस गेल और रॉबिन उथ्प्पा को पीछे छोड़ देंगे। इसके अलावा 83 रन बनाकर वो आईपीएल इतिहास में अपने 5 हजार रन भी पूरे कर लेंगे। बता दें कि अब तक सिर्फ 8 खिलाड़ी इस मुकाम को हासिल कर पाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 LSG vs GT Live: लखनऊ की भिड़ंत गुजरात से, पंत के सामने होगी गिल की चुनौती
IPL 2026 में मचा बवाल! डगआउट में मोबाइल चलाते पकड़े गए RR मैनेजर, ललित मोदी ने की सस्पेंड करने की मांग
‘हारते-हारते थक चुके थे…’, CSK की पहली जीत के बाद गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा
‘भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा…’, Vaibhav Sooryavanshi को लेकर IPL चेयरमैन ने की बड़ी भविष्यवाणी
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज
1. विराट कोहली- 8396
2. रोहित शर्मा- 6856
3. शिखर धवन- 6769
4. डेविड वार्नर- 6565
5. सुरेश रैना- 5528
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स 11: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोइन अली/रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
पंजाब किंग्स 11: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
Ajinkya rahane needs 83 runs to complete 5000 runs in ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Islamabad में अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता विफल, होर्मुज जलडमरूमध्य का तनाव बढ़ा
Apr 12, 2026 | 02:45 PMजब अपनी ही बहन की याद में मिला पुरस्कार…भावुक कर देने वाला था आशा भोसले का ‘लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ पल
Apr 12, 2026 | 02:45 PMMumbai-Ahmedabad Bullet Train के लिए 21 किमी सुरंग का काम शुरू, समुद्र के नीचे भी बनेगा टनल
Apr 12, 2026 | 02:44 PMनागभीड के गोविंदपुर में बाघ का आतंक; गोठों में घुसकर 4 बकरियों को मारा, स्कूल के CCTV में कैद हुई लाइव फुटेज
Apr 12, 2026 | 02:43 PMराहुल गांधी की लड़ाई विचारधारा से नहीं, अपना अस्तित्व बचाने की है, CM Fadnavis का कांग्रेस नेता पर बड़ा हमला
Apr 12, 2026 | 02:39 PMAsha Bhosle Passes Away: ‘आज भारतीय संगीत का स्तंभ ढह गया’, आशा भोसले के निधन पर बोले उद्धव ठाकरे
Apr 12, 2026 | 02:39 PMYeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अस्पताल में अभिरा को मारने पहुंची मेहर, अरमान ने रंगे हाथों पकड़ा सच
Apr 12, 2026 | 02:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














