- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ajinkya Rahane Eager To Make Come Back For Team India
टीम इंडिया के लिए खेलने की भूख अब भी है बरकरार, KKR के कप्तान ने कहा- मैदान पर…
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि भारत के लिए खेलने का भूख अभी भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि इस समय मैं वास्तव में अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वो फिर से इंडिया के लिए खेलने को तैयार है। भारत के लिए खेलने का भूख पहले की तरह ही बरकरार है और कभी कम नहीं होगा। लगातार दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल अजिंक्य रहाणे ने कहा कि देश के लिए खेलने की इच्छा अभी भी बरकरार है।
रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था। रहाणे ने 2023 के बाद भारतीय टीम के लिए कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। वह सीमित ओवर फॉर्मेट में करीब एक दशके से टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने टेस्ट टीम में जगह बनाई रखी लेकिन 2023 के बाद वो अपना जगह भी बचाने में कामयाब नहीं हो सके है। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी है।
मेरी भूख पहले की तरह ही बरकरार है
रहाणे ने स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम पर कहा कि मैं फिर से भारतीय टीम में जगह बनाना चाहता हूं। मेरी इच्छा, भूख, जज्बा पहले की तरह बरकरार है। मैं अब भी पहले की तरह फिट हूं। मैं एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान देना चाहता हूं और अभी मेरा ध्यान केवल आईपीएल पर है। इसके बाद देखते हैं कि भविष्य में क्या होता है।
सम्बंधित ख़बरें
ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने
टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र
IND vs PAK: दो बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला
मैं मैदान पर 100 प्रतिशत से ज्यादा दे रहा हूं
उन्होंने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो कभी हार नहीं मानता। मैं हमेशा मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। मैं मैदान पर 100 प्रतिशत से अधिक देता हूं। यह उन चीजों से जुड़ा है जो मेरे नियंत्रण में हैं। मैं घरेलू क्रिकेट भी खेल रहा हूं और इस समय मैं वास्तव में अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं।
रहाणे ने कहा कि मैं अपने खान-पान पर भी ध्यान दे रहा हूं। मेरे अंदर भारत की तरफ से अच्छा प्रदर्शन की प्रेरणा पहले की तरह बनी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि मैं पहले की तरह खेल का पूरा आनंद ले रहा हूं। मैं खेल को लेकर भावुक हूं। मैं अब भी खेल से प्यार करता हूं।
देश के प्रतिनिधित्व करने से बढ़कर कुछ नहीं
उन्होंने आगे कहा कि हर सुबह जब मैं उठता हूं तो यही सोचता रहता हूं कि मैं कौन से लक्ष्य हासिल करना चाहता हूं। मेरे लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करने से बढ़कर कुछ नहीं है। मैं फिर से भारतीय जर्सी पहनना चाहता हूं। जब कोई टूर्नामेंट नहीं चल रहा होता है तो मैं एक दिन में दो से तीन सत्र तक अभ्यास करता हूं। मुझे लगता है कि अभी मेरे लिए खुद को फिट रखना वास्तव में काफी महत्वपूर्ण है।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अजिंक्य रहाणे के लिए गौरव का सबसे बड़ा लम्हा 2020-21 का ऑस्ट्रेलिया दौरा था। जिसमें चोटों से जुझ रही भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए भारत को टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई थी। वो 2023 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद से टीम में जगह नहीं बना सके हैं।
Ajinkya rahane eager to make come back for team india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Rice Water for Hair: बस इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी, 7 दिनों में रुक जाएगा हेयर फॉल!
Feb 16, 2026 | 08:51 AM2012 में टीपू सुल्तान देशभक्त थे, अब धर्मांध कैसे? कांग्रेस का भाजपा पर तीखा पलटवार; बढ़ी सियासी हलचल
Feb 16, 2026 | 08:50 AMदहिसर में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, एकनाथ शिंदे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Feb 16, 2026 | 08:47 AMसपकाल बयान पर बवाल: टीपू-शिवाजी तुलना पर भड़की राजनीति, संभाजीनगर में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Feb 16, 2026 | 08:34 AMआज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?
Feb 16, 2026 | 08:31 AMधाराशिव में कांग्रेस-शिवसेना कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, छह घायल
Feb 16, 2026 | 08:31 AMअगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी, नेतन्याहू ने खुद किया कंफर्म, बताया किन चीजों पर हो सकती है चर्चा
Feb 16, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














