पिता को नई जिंदगी देने वाली बेटी; ममता ने MLA विजयबापू शिवतारे को दी किडनी, एकनाथ शिंदे ने सराहा

Mumbai News: पुरंदर के शिवसेना विधायक विजय शिवतारे का सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। उनकी डॉक्टर बेटी ममता ने किडनी डोनेट कर पिता को नया जीवन दिया, जिसकी डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रशंसा की है।
Shiv Sena MLA Vijay Shivtare underwent a successful kidney transplant after his daughter, Dr. Mamta, donated her kidney. Deputy CM Eknath Shinde praised her noble gesture.
विधायक विजय शिवतारे ,बेटी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Vijay Shivtare News: पुरंदर विधानसभा के शिवसेना MLA विजयबापू शिवतारे की अचानक दोनों किडनी फेल हो गई थी। उन्हें जब अर्जेंट किडनी ट्रांसप्लांट करवाने की जरूरत पड़ी तो ऐसे समय में पिता की जान बचाने के लिए उनकी बेटी डॉ. ममता आगे आई और अपनी एक किडनी उन्हें डोनेट कर दी।

एक बेटी और डॉक्टर होने के नाते, उसने अपने जन्मदाता पिता को अपनी किडनी देकर नया जीवन दिया। इस पर राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने डॉ. ममता शिवतारे की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी बेटी किस्मत वालों को ही मिलती है,जिसने अपने डॉक्टरी पेशे के साथ बेटी होने का फर्ज भी निभाया।

यह भी पढ़ें:-

जाना शिवतारे का हाल

शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने महाबलेश्वर स्थित अपने पैतृक गांव दरे से विडियोकॉल के माध्यम से विधायक विजय शिवतारे का हाल जाना। शिंदे ने उम्मीद जताई कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे और एक बार फिर पूरी ताकत से लोगों की सेवा के लिए काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विधायक शिवतारे का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। डॉक्टरो ने इन्फेक्शन के डर से उनसे किसी को मिलने की परमिशन नहीं दी। हालांकि, शिंदे ने शिवतारे से यह कहा कि जल्द ही मुंबई लौटकर वे उनसे मिलेंगे। विधायक शिवतारे ने डीसीएम शिंदे से कहा कि यह मेरे लिए दूसरा जन्म है और अब ठीक होने के बाद मैं,पार्टी और इलाके के लोगों के लिए पूरी ताकत से काम करूंगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com