KKR के लिए बड़ी खुशखबरी, 18 करोड़ का स्टार गेंदबाज फिट; राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मचाएगा धमाल

Matheesha Pathirana: कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी खुशखबरी मिली है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट का जरूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। अब वो केकेआर के साथ जुड़ेंगे।
Matheesha Pathirana Clears Fitness Test
मथीशा पथिराना (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Matheesha Pathirana Clears Fitness Test: आईपीएल 2026 में निराशाजनक दौर से गुजर रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए अच्छी खबर है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट का जरूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। उन्हें केकेआर से जुड़ने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मिल गयी है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक पाथिराना की चोट ठीक हो गई है। वह 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए केकेआर टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, वह 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

आईपीएल 2026 में शुरुआती 4 में से 3 मैच गंवाकर केकेआर मुश्किल में है। केकेआर की मुख्य समस्या गेंदबाजी ही रही है। मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के आदेश के बाद टीम ने रिलीज कर दिया था। हर्षित राणा और आकाश दीप इंजरी की वजह से बाहर हो गए। वरुण चक्रवर्ती खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

Matheesha Pathirana की मौजूदगी से गेंदबाजी होगी मजबूत

केकेआर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले गेम में 220 रन का बचाव नहीं कर सकी। एलएसजी के खिलाफ भी टीम कमजोर गेंदबाजी की वजह से ही हारी। ऐसे में पाथिराना के जुड़ने से गेंदबाजी मजबूत होगी और टीम की ताकत बढ़ेगी। पाथिराना शुरुआती और डेथ ओवरों में बेहद खतरनाक माने जाते हैं। वह क्या कर सकते हैं, वो अपनी पुरानी टीम सीएसके में रहते हुए साबित कर चुके हैं।

Matheesha Pathirana का आईपीएल करियर

मथीशा पथिराना 2022 से 2025 तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा रहे थे। 2026 के लिए हुई नीलामी से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। मिनी ऑक्शन में केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा था। पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान इंजर्ड हो गए थे। उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था। इसलिए लीग के शुरुआती कुछ मैचों से उनका बाहर होना तय था। पथिराना ने 32 आईपीएल मैचों में 47 विकेट लिए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना। उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com