हार्दिक पंड्या के खिलाफ रहाणे-एलन का तूफान! 1 ओवर में 5 बाउंड्री और लूटे 26 रन, KKR के सामने MI कप्तान पस्त
MI vs KKR: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में हार्दिक पांड्या के ओवर में फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर 26 रन बटोरकर मुकाबले का रुख बदल दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हार्दिक पांड्या और फिन एलन (फोटो- सोशल मीडिया)
MI vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक टक्कर देखने को मिल रही है। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
ओपनर्स ने दिलाई तूफानी शुरुआत
केकेआर की शुरुआत बेहद आक्रामक रही, जहां अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने मिलकर पहले ही ओवरों में गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और मुंबई के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया।
हार्दिक के ओवर में बरसे 26 रन
पारी का चौथा ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या के लिए यह बेहद महंगा साबित हुआ। ओवर की पहली ही गेंद पर रहाणे ने लॉन्ग लेग के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद दूसरी गेंद पर भी उन्होंने एक और छक्का लगाकर दबाव बढ़ा दिया। तीसरी गेंद पर लेग बाय से एक रन आया और स्ट्राइक बदल गई। इसके बाद स्ट्राइक पर आए फिन एलन ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा। हार्दिक की एक गेंद वाइड भी रही, जिसका फायदा उठाते हुए एलन ने आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए। इस तरह रहाणे और एलन ने मिलकर इस ओवर में कुल 26 रन बटोरकर मैच का रुख अपने पक्ष में कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
शार्दुल ठाकुर ने दिलाई पहली सफलता
जब केकेआर की ओपनिंग जोड़ी मजबूत साझेदारी की ओर बढ़ रही थी, तभी शार्दुल ठाकुर ने मुंबई को अहम सफलता दिलाई। 69 रन के स्कोर पर उन्होंने फिन एलन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। एलन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। एलन ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। शार्दुल यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे चलकर कैमरन ग्रीन को भी पवेलियन भेजा। लखनऊ से ट्रेड होकर मुंबई में शामिल हुए ठाकुर ने इस मैच में अपनी उपयोगिता साबित कर दी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कडे, एएम गजनीफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास? वॉर्नर और कोहली के इस खास रिकॉर्ड पर ‘हिटमैन’ की नजर
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रंघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनिल नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
