शिखर धवन और शाहिद अफरीदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: कंगाल पाकिस्तानियों के पास कुछ नहीं रहेगा फिर भी इनकी हेकड़ी कम नहीं होती है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी लगातार बकवास कर रहे हैं। अपने मुल्क के आतंकवाद को बचाने के लिए वह भारत पर ही अजीबो-गरीब तरीके के इल्जाम लगा हैं। जिसे लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने उन्हें जमकर लताड़ा है, जिसके बाद उनकी अक्ल ठिकाने आ गई है। जिसके बाद वह अब गब्बर को चाय पर बुला रहे हैं।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस घटना का असर खेल जगत पर भी हुआ है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस हमले के बाद शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ कई बेतुके बयान दिए हैं। जिसके चलते टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें फटकार लगाई थी। लेकिन, एक बार फिर अफरीदी ने फालतू बात की है।
शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कारगिल में भी हम हारे थे, तुम पहले ही इतना गिर चुके हो, और कितना गिरोगे। बेवजह की टिप्पणी करने से बेहतर है कि अपने देश की तरक्की में ध्यान लगाओ। हमें अपनी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद!’
शाहिद अफरीदी ने अब शिखर धवन को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में उन्होंने कैमोफ्लेज जर्सी पहनी हुई है, जिस पर उनका नाम भी लिखा हुआ है। इस फोटो में वह चाय पीते नजर आ रहे हैं। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जीत-हार छोड़ो, आओ, तुम्हें चाय पिलाऊं शिखर।’ आपको बता दें, शाहिद अफरीदी ने इस पोस्ट से धवन को चिढ़ाने की कोशिश की है।
Chouro jeet haar ko , aao tumhey chae pilata hun Shikhar . #FantasticTea https://t.co/ilEOepsVm0 pic.twitter.com/T45O8o2XUR — Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) April 29, 2025
जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला और कहा कि अगर भारत में एक पटाखा भी फूटता है तो उसका ठीकरा पाकिस्तान के सिर फूटता है। कश्मीर में 8 लाख भारतीय सेना तैनात है। इसके बावजूद वहां ऐसा हमला हुआ है तो साफ है कि भारतीय सेना बेकार है। भारतीय सेना किसी को सुरक्षा नहीं दे सकती। जिसके बाद शाहिद अफरीदी के इस बयान पर शिखर धवन भड़क गए।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि साल 2019 में भारतीय पायलट अभिनंदन वर्धमान का जेट क्रैश हो गया था और उन्हें पीओके के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया था। तब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह चाय पीते नजर आ रहे थे। तब से इसका इस्तेमाल पाकिस्तान भारत को चिढ़ाने के लिए करता आया है।