- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- After Taking 1 Wicket Against Mi On 7 April Rcb Pacer Bhuvneshwar Kumar Will Become Highest Wicket Taker In Ipl
‘स्विंग के बादशाह’ 7 अप्रैल को रचेंगे इतिहास, बड़ा रिकॉर्ड बनाने से महज एक कदम दूर भुवनेश्वर कुमार
IPL 2025, Bhuvneshwar Kumar: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के यह तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बुधवार को आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

भुवनेश्वर कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2025, Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल 2025 में बीते बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में गुजरात ने पहले से ही अपनी पकड़ मजबूत कर रखी थी। जिसका नतीजा ये निकला कि गुजरात ने आरसीबी का विजयी रथ रोका और 8 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, इस मैच में ‘स्विंग के बादशाह’ के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के सामने गुजरात के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए। ऐसे में अब वह बड़ा इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के यह तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बुधवार को आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। फिलहाल ड्वेन ब्रावो और भुवनेश्वर कुमार के नाम 183-183 विकेट हैं। अब एक विकेट लेते ही भुवी आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
गुजरात के खिलाफ भुवनेश्वर आरसीबी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। गुजरात के बल्लेबाज उनके खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भुवी ने चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। पावरप्ले में भुवी ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को आउट किया। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
IPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर
‘टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन…’, Kuldeep Yadav ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान
क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम है। चहल ने अब तक 206 विकेट लिए हैं। उनके अलावा कोई भी गेंदबाज 200 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। लेग स्पिनर पीयूष चावला के नाम 192 मैचों में 192 विकेट हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
इस लिस्ट में अब भुवनेश्वर कुमार तीसरे नंबर पर हैं। भुवी और आईपीएल से संन्यास ले चुके ड्वेन ब्रावो के नाम 183-183 विकेट हैं। ऐसे में एक विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार कर रही आरसीबी इस सीजन में काफी मजबूत टीम नजर आ रही है। आरसीबी ने अपने पहले दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, तीसरे मैच में गुजरात ने उसे हरा दिया। अब तीन मैचों में दो जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।
After taking 1 wicket against mi on 7 april rcb pacer bhuvneshwar kumar will become highest wicket taker in ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM













